देवभूमि का मर्म

"खटीमा (उत्तराखंड) से प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र"


BREAKING NEWS:-हमारी वेबसाइट पर विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें 9719069776

Sunday, 22 October 2023

अब नौकरशाही भी उतरेगी सरकार के प्रचार में!

No comments :
सेना के बाद अब नौकरशाही भी उतरेगी सरकार के प्रचार में। केंद्र सरकार के ताजा फरमान के अनुसार अब ज्वाइंट सेक्रेटरी रैंक तक के अधिकारी केंद्र सरकार  की  बीते 9 वर्षों की उपलब्धियों का प्रचार देश भर के 765 जिलों और 2 लाख 69 हजार गांवों में  विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए रथ यात्रा के रूप में करेंगे। ये यात्रा 20 नवंबर 2023 से 25 जनवरी 2024 तक चलेगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व सेना के जवानों को भी छुट्टियों के दौरान सरकार की उपलब्धियां लोगो के बीच बताने के लिए कहा गया था।

Thursday, 31 August 2023

क्या लोकसभा के साथ ही सभी राज्यों के चुनाव भी होंगे! वन नेशन वन इलेक्शन पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनाई गई समिति

No comments :

नई दिल्ली: देश में एक ही चुनाव कराने को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्र ने 'एक देश एक चुनाव' को लेकर एक समिति का गठन किया है. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. यह समिति इस मुद्दे पर विचार करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. इसके बाद ही यह तय होगा कि आने वाले समय में क्या सरकार लोकसभा चुनाव के साथ ही सभी राज्यों में विधानसभा के चुनाव कराने की तैयारी करेगी या नहीं. 

बता दें कि एक देश-एक चुनाव का मतलब है कि देश में होने वाले सारे चुनाव एक साथ ही करा लिए जाएं. देश के आजाद होने के कुछ समय बाद तक लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ ही कराए जाते थे लेकिन ये प्रथा को बाद विभिन्न  कारणों से बदल गई और विधानसभा और लोकसभा चुनाव को अलग-अलग से कराया जाने लगा. 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है. सूत्रों के अनुसार सरकार इस दौरान एक देश एक चुनाव को लेकर बिल भी ला सकती है.


Tuesday, 29 August 2023

चुनावी मोड में सरकार, सिलेंडर पर 200₹सब्सिडी देगी

No comments :
नई दिल्लीः  चुनावों को सामने देखते हुए आगामी फेस्टिव सीजन से पहले केंद्र सरकार ने सभी घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का फैसला किया है. केंद्रीय कैबिनेट ने इस आशय के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को यह जानकारी दी. वहीं, सरकार के इस फैसले के बाद उज्ज्वला स्कीम के लाभार्थियों को 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी. इस तरह पीएम उज्ज्वला योजना के बेनिफिशियरीज को कुल 400 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी मिलेगी.

Friday, 25 August 2023

आई आई टी बॉम्बे को किसने दिया 160 करोड़ का दान

No comments :

लगातार मुश्किल हालातों का सामना कर रहे देश के प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों की मुश्किलों के बीच आईआईटी बॉम्बे के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है।​खुद को गुमनाम रखने की शर्त पर आई आई टी बॉम्बे के

एक पूर्व छात्र ने 18.6 मिलियन की रकम दान की है. आईआईटीबी के निदेशक सुभाशीष चौधरी ने इसकी तुलना उन मंदिरों से की, जहां लोग हुंडी में उदार रूप से दान डालते हैं.

सुभाशीष चौधरी ने TOI से कहा कि यह पहली बार है कि हमें कोई गुमनाम दान मिला है. वास्तव में, जबकि यह संयुक्त राज्य अमेरिका में आम चलन है, मुझे नहीं लगता कि भारत में किसी भी विश्वविद्यालय को कोई ऐसा डोनेशन मिला है जहां डोनर गुमनाम रहना चाहता है. दानदाताओं को पता है कि जब वे आईआईटीबी को पैसा देंगे, तो इसका उपयोग कुशलतापूर्वक और सही उद्देश्य के लिए किया जाएगा. दान करने वाले पूर्व छात्र के बारे में प्रो चौधरी ने कहा कि भारतीय शिक्षा जगत में यह एक दुर्लभ घटना है कि कोई परोपकारी व्यक्ति गुमनाम रहना चाहता है. 

आईआईटी बॉम्बे ग्रीन एनर्जी एंड सस्टेनेबिलिटी रिसर्च हब की स्थापना के लिए पूर्व छात्र से 18.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर के दान का इस्तेमाल करेगा. यह योगदान वैश्विक जलवायु संकट से निपटने में संस्थान की भूमिका को फिर से परिभाषित करेगा. संस्थान ने एक बयान में कहा, यह हब उपनगरीय पवई में आईआईटी बॉम्बे परिसर में एक अत्याधुनिक शैक्षणिक भवन के भीतर स्थित होगा और इसका फोकस महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक फैला होगा. 

Wednesday, 23 August 2023

अब साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा, 11 व 12 वीं में विद्यार्थियों को दो भाषाएं भी पढ़नी होंगी।

No comments :

नई दिल्ली:  बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है ,शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि अब बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी. यही नहीं कक्षा 11वीं और 12वीं में विद्यार्थियों को दो भाषाओं का अध्ययन करना होगा. लेटेस्ट अपडेट है कि केंद्र ने बुधवार को नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप शिक्षा प्रणाली में बड़े बदलावों की घोषणा करते हुए कहा कि 2024 शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यपुस्तकें विकसित की जाएंगी. शिक्षा मंत्रालय द्वारा नए पाठ्यक्रम ढांचे की घोषणा की गई. शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार होंगी. यही नहीं छात्र-छात्राओं को सर्वश्रेष्ठ अंक बरकरार रखने की इजाजत होगी. शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत बोर्ड परीक्षाएं महीनों की कोचिंग और रट्टा लगाने की क्षमता के मुकाबले छात्र-छात्राओं की समझ और दक्षता के स्तर का मूल्यांकन करेंगी.

शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं में विषयों का चयन 'स्ट्रीम' तक सीमित नहीं रहेगा. बल्कि छात्र-छात्राओं को पसंद का विषय चुनने की आजादी मिलेगी. शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के अनुसार, स्कूल बोर्ड उचित समय में ‘मांग के अनुसार' परीक्षा की पेशकश करने की क्षमता विकसित करेंगे.नई शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुसार नए पाठ्यक्रम का खाका तैयार कर लिया गया है. शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि 2024 के शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्य पुस्तकें तैयार की जाएंगी. शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम के खाके के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को दो भाषाओं का अध्ययन करना होगा, इनमें से कम से कम एक भाषा भारतीय होनी चाहिए

.शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत कक्षाओं में पाठ्य पुस्तकों को 'कवर' करने की मौजूदा प्रथा से बचा जाएगा. शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाठ्य पुस्तकों की कीमतों में कमी लाई जाएगी


Monday, 21 August 2023

विश्व पटल पर छाया ये 18 वर्षीय भारतीय शतरंज खिलाड़ी

No comments :
बाकू (अजरबेजान):  

विश्वनाथन आनंद के बाद अब ये युवा खिलाड़ी शतरंज के खेल में भारत का झंडा बुलंद कर रहा है।

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने सोमवार को यहां फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टाईब्रेक में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो करूआना को 3.5-2.5 से हरा दिया. दो मैचों की क्लासिकल सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त होने के बाद 18 वर्षीय भारतीय प्रज्ञानानंदा ने बेहद रोमांचक टाईब्रेकर में अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर को पछाड़ दिया. मंगलवार से होने वाले फाइनल में अब प्रज्ञानानंदा का मुकाबला पांच बार के चैंपियन नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में अजरबेजान के निजात अबासोव को 1.5-0.5 से शिकस्त दी. प्रज्ञानानंदा विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले आनंद के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय हैं. उन्होंने 2024 में होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भी जगह बना ली है जिससे डिंग लिरेन के चैलेंजर का फैसला होगा

Monday, 7 August 2023

मणिपुर हिंसा की जांच और पीड़ितों के पुनर्वास के लिए चंद्रचूड़ की अदालत की सुप्रीम व्यवस्था

No comments :

नई दिल्ली: मणिपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा और बुद्धिमत्ता पूर्ण दखल दिया है. सुप्रीम कोर्ट मणिपुर हिंसा की जांच की निगरानी करने को तैयार हो गया है. कोर्ट ने हिंसा मामलों की जांच की निगरानी महाराष्ट्र के पूर्व डी जी पी

दत्तात्रेय पद्सालजिलकर को सौंपी है. महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच CBI ही करेगी, लेकिन स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए  सीबीआई में दूसरे राज्यों से DySP  रैंक के  5-5 अफसर लेने का फैसला किया गया है. बाकी मामलों की पुलिस जांच में 42 SIT बनेंगी. इनका नेतृत्व SP रैंक का अधिकारी करेगा.

DIG स्तर के अफसर 6-6 SIT की निगरानी करेंगे. तीन पूर्व हाईकोर्ट जजों की अध्यक्षता में एक समिति का गठन  होगा. जो मणिपुर में राहत, पुनर्वास की निगरानी करेगी. जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की पूर्व CJ गीता मित्तल की अगुवाई में बॉम्बे हाईकोर्ट की पूर्व जज शालिनी और दिल्ली हाईकोर्ट की पूर्व जज आशा मेनन की कमेटी का गठन करेंगे.CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम हाईकोर्ट के जजों की कमेटी और IPS अफसर दत्तात्रेय पद्सालजिलकर को समय-समय पर रिपोर्ट दाखिल करने को कहेंगे. हमारा प्रयास कानून व्यवस्था और भरोसे को बहाल करने का होगा.

सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में जांच की निगरानी करने और सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट करने के लिए मुंबई के पूर्व कमिश्नर और महाराष्ट्र के डीजीपी दत्तात्रय पडसलगीकर को नियुक्त किया है. सीजेआई का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट यह सुनिश्चित करना चाहता है कि संतुलन बना रहे और जांच ठीक से हो.

मणिपुर हिंसा के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की. केंद्र की ओर से AG आर वेंकेटरमनी ने कोर्ट में अपनी दलील रखी. वहीं मणिपुर DGP राजीव सिंह भी अदालत में पेश हुए. केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है.केंद्र ने कोर्ट को बताया कि मणिपुर में हिंसा से संबंधित मामलों की जांच के लिए जिलावार विशेष जांच दल गठित किए जाएंगे. वहीं कोर्ट की निगरानी समिति से जांच कराने की मांग वाली याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है.अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कहा, "किसी भी बाहरी जांच की अनुमति दिए बिना, जिला स्तर पर एसआईटी का गठन किया जाना चाहिए."

वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने तर्क दिया कि हिंसा अभी भी जारी है, ऐसे में जांच और आगे के अपराधों पर रोकथाम, ये दोतरफा दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है.


वहीं वकील निज़ाम पाशा ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के 16 एफआईआर हैं, उन सभी को सीबीआई को स्थानांतरित करने की जरूरत है.


उन्होंने कहा, "वे इसे एसआईटी कह रहे हैं, लेकिन इसका चयन राज्य द्वारा किया जाता है. सक्रिय भागीदारी से लेकर अपराध तक, आरोप राज्य पुलिस के खिलाफ हैं. यदि चयन राज्य कैडर द्वारा होता है तो गंभीरता से जांच में संशय है. चयन अदालत द्वारा होना चाहिए. सरकारी अभियोजकों के लिए अन्य राज्यों के कानून अधिकारी होने चाहिए."


सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में मौजूदा संकट को कम करने के उद्देश्य से वकील निज़ाम पाशा के मूल्यवान और 'निष्पक्ष' सुझावों के लिए पिछले महीने सराहना की थी.


वकील प्रशांत भूषण ने तर्क दिया कि हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति की जांच के लिए एक स्वतंत्र निकाय होनी चाहिए.


केंद्र ने तर्क दिया कि जांच में पुलिस पर भरोसा नहीं करना उचित नहीं होगा. एसजी मेहता ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित की जाने वाली प्रस्तावित समिति में केवल न्यायिक अधिकारियों को ही शामिल किया जाए, नागरिक समाज समूहों को नहीं."


सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के तीन पूर्व जजों की एक समिति का प्रस्ताव रखा, जो जांच के अलावा पुनर्वास और अन्य मुद्दों पर भी गौर करेगी, समिति का दायरा व्यापक होगा.


अदालत ने कहा, "हमारा प्रयास कानून के शासन में विश्वास की भावना बहाल करना है. हम एक स्तर पर तीन पूर्व एचसी न्यायाधीशों की एक समिति का गठन करेंगे. यह समिति जांच के अलावा अन्य चीजों को भी देखेगी, जिसमें राहत और उपचार के उपाय आदि शामिल होंगे."


गौरतलब है कि एक अगस्त को शीर्ष अदालत ने कहा था कि मणिपुर में कानून-व्यवस्था और संवैधानिक मशीनरी पूरी तरह से चरमरा गई है. कोर्ट ने जातीय हिंसा की घटनाओं, विशेषकर महिलाओं को निशाना बनाने वाली घटनाओं की धीमी और सुस्त जांच के लिए राज्य पुलिस को फटकार लगाई थी और 7 अगस्त को अपने सवालों का जवाब देने के लिए डीजीपी को तलब किया था.


केंद्र ने पीठ से आग्रह किया था कि महिलाओं को भीड़ द्वारा नग्न परेड कराने वाले वीडियो से संबंधित दो एफआईआर के बजाय, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा से जुड़ी 6,523 एफआईआर में से 11 को सीबीआई को स्थानांतरित किया जा सकता है और मणिपुर से बाहर मुकदमा चलाया जा सकता है.


पीठ हिंसा से संबंधित लगभग 10 याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिसमें पुनर्वास और अन्य राहतों के अलावा मामलों की अदालत की निगरानी में जांच सहित राहत की मांग की गई है.


Sunday, 6 August 2023

कालोनी निवासियों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत किया गया श्रमदान

No comments :
हल्द्वानी नगर निगम वार्ड 43 के अंतर्गत ओमकार सिटी शिव मंदिर कॉलोनी में कॉलोनीवासियों एवं साथी संगठन के सदस्यों द्वारा प्रत्येक  रविवार की भांति आज भी मंदिर परिसर एवम कॉलोनी के कनेक्टिंग मार्गों में सफाई तथा कूड़ा उठान का कार्य किया गया । आज के कार्यक्रम में एम0डी जोशी, प्रकाश चंद्र शर्मा, जगदीश वरियाल, हरीश बिष्ट, एच0एस0 तिवारी, मासीवाल जी जिला सैनिक कल्याण विभाग, कुंदन सिंह अधिकारी, पी एस बिष्ट, रि0कैप्टन विक्रम मेहता, रि0कैप्टन शकर देवड़ी, रि0कैप्टन उदय सिंह, विजय तिवारी, सतीश तिवारी, राजेश जोशी, इंजि0 एन0एस0रौतेला, दिनेश तिवारी, जी0एस0 कोरगा, पाठक जी,  मोहित तिवारी एवम दिनेश चंद्र पुरोहित पूर्व स्टेटिस्टि0आफिसर आदि ने श्रमदान में सहयोग किया। श्रमदान के उपरांत प्रकाश शर्मा द्वारा सभी को स्फूर्तिद्दायक ताजा मट्ठा पूर्ण श्रद्धा भाव से वितरित कर इस पुनीत कार्य में सभी से सहयोग देने के लिए आभार ब्यक्त कर आगामी रविवार में भी प्रतिभाग करने की अपील की गई।

Monday, 31 July 2023

आखिर कहां गायब हो गई तीन सालों मे देश की 13लाख से अधिक महिलाएं

No comments :
                             प्रतीकात्मक चित्र
भारत में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर उठते सवालों  के बीच हाल ही में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) का जो सर्वे आया है वह  चौंकाने वाला होने के साथ ही चिंता में डालने वाला भी है।साल दर साल यह सर्वे भारत में होने वाले अपराधों की एक धुंधली सच्चाई पेश करता है और इस बार भी ऐसा ही हुआ है। सर्वे के मुताबिक, 2019 से 2021 के बीच तीन साल में 13.13 लाख नाबालिग लड़कियां और महिलाएं लापता हुई हैं। यह चौंकाने वाली बात है कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के लापता होने के बाद भी उनके खिलाफ होने वाले अन्य अपराधों की संख्या घटी नहीं है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा लड़कियां मध्य प्रदेश से गायब हुई हैं। मध्यप्रदेश में 1,60,180 महिलाएं और 38,234 नाबालिग लड़कियां इस दौरान लापता हुई हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल का नंबर आता है जहां 1,56,905 महिलाएं और 13,033 नाबालिग लड़कियां गायब हुई हैं। इसके बाद नंबर आता है महाराष्ट्र का जहां 1,78,400 महिलाएं और 13,033 नाबालिग लड़कियों के लिए मिसिंग कंप्लेंट लिखवाई गई थी। ओडिशा में 70,222 महिलाएं और 16,649 लड़कियों के गायब होने की खबर आई है। छत्तीसगढ़ में यही आंकड़ा 49,116 महिलाएं और 10,817 लड़कियों का था।  वहीं यूनियन टेरिटरी की बात करें, तो सबसे ज्यादा आंकड़े दिल्ली में आए हैं। दिल्ली में 61,054 महिलाएं  और 22,919 नाबालिग लड़कियां 2019 से 2021 के बीच मिसिंग रिपोर्ट की गई हैं। जम्मू और कश्मीर में 8,617  महिलाएं और 1,148 लड़कियां गायब हुई हैं। कुल मिलाकर राज्यसभा में मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स द्वारा पेश किए गए आंकड़ों में यह बताया गया कि 10,61,648 महिलाएं 18 साल से ऊपर थीं और 2,51,430 लड़कियां नाबालिग जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। 

Thursday, 27 July 2023

क्या सरकार के पास कोई योग्य अधिकारी नहीं है? संजय मिश्रा का कार्यकाल 15 सितंबर तक बढ़ाने की मंजूरी के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल

No comments :

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के निदेशक संजय मिश्रा के कार्यकाल बढ़ाने के सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी हैे. 15-16 सितंबर की मध्य रात्रि तक संजय मिश्रा पद पर बने रहेंगे. हालांकि इसके बाद उन्हें विस्तार नहीं दिया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को 3 जजों की पीठ में इस मुद्दे पर सुनवाई हुई.  जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संजय करोल की पीठ ने इस मुद्दे पर सुनवाई की. 

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा कि सामान्य परिस्थितियों में हम अर्जी पर सुनवाई नहीं करते हैं. लेकिन बड़े सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए हम संजय मिश्रा को 15 सितंबर 2023 तक  ईडी निदेशक के रूप में जारी रखने की अनुमति देने के इच्छुक हैं.  हम स्पष्ट करते हैं कि किसी अन्य अर्जी पर सुनवाई नहीं होगी. वह 15-16 सितंबर 2023 की मध्यरात्रि को ईडी निदेशक पद से हट जाएंग

जस्टिस बीआर गवई ने पूछा कि क्या इतने बड़े संस्थान में एक यही अधिकारी हैं जो इतने बड़े मुद्दे को संभाल सकते हैं? अदालत ने पूछा कि क्या सरकार ये मानती है कि बाकी अधिकारी  योग्य ही नहीं हैं? सुप्रीम कोर्ट में भी एक के बाद एक चीफ जस्टिस आते हैं. एसजी तुषार मेहता ने कहा कि आपके प्रश्न सही हैं लेकिन यहां स्थिति थोड़ी अलग है. FAFT (फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स)  से जुड़े मुद्दे पर संजय मिश्रा की विशेषज्ञता है.अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के प्रयासों को धक्का लगेगा.  वैश्विक स्तर पर आर्थिक सुधार की दिशा में सफलता पूर्वक आगे बढ़ रहे हमारे देश की छवि पर बट्टा लग सकता है.  ग्रे सूची में पहले से ही हमारे कई पड़ोसी भी हैं.  सरकार सिर्फ 15 अक्तूबर तक उनके सेवा विस्तार को मंजूरी देने का आग्रह करती है.

जस्टिस गवई ने कहा कि लगता है आपका डिपार्टमेंट (ED)अयोग्य लोगों से भरा हुआ है! क्या कोई भी योग्य अधिकारी नहीं है.एक अधिकारी के जाने से इतना फर्क पड़ जायेगा.जस्टिस गवई ने कहा कि  कल में सुप्रीम कोर्ट नहीं आऊंगा तो क्या सुप्रीम कोर्ट कोर्ट बंद हो जाएगा. सूचियों में भारत की स्थिति क्या है? एसजी ने कहा कि हमारा देश FATF की सिफारिशों पर अमल करने वाले देशों में है.

याचिकाकर्ता के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इस सरकार ने सब कुछ एक ही अधिकारी के कंधे पर डाल दिया है. जबकि सभी संस्थानों में सक्षम अधिकारियों की कमी नहीं है. ईडी प्रमुख के मातहत भी हैं. मंत्रालयों को जानकारी रहती है.लेकिन यहां तो  FATF के नाम पर मनमानी हो रही है.

केंद्र सरकार ने कहा कि FATF (फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स) की टीम आने वाली है जिसकी वजह से यह बहुत ही यह असाधारण परिस्थिति है.  इससे अंतर्राष्ट्रीय ऋण प्राप्त करने में देश की पात्रता तय होगी. इसी में नाकाम रहने से पाकिस्तान जैसे ऐसे देश ग्रे लिस्ट में हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय के हित मे हमने पिछली बार भी अपने आदेश को तत्काल प्रभाव से प्रभावित नहीं किया था.

जाने माने वकील

प्रशांत भूषण ने दलील दी कि अगर संजय मिश्रा सरकार के लिए इतना ही जरूरी हैं तो सरकार उनको एडवाइजर के रुप में नियुक्त कर सकती है. उनको सेवा विस्तार देने की जरूरत क्या है?

Wednesday, 26 July 2023

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में डॉक्टर पर मरीज ने किया चाकू से हमला

No comments :

नई दिल्ली: दिल्ली के गंगाराम अस्पताल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मरीज ने डॉक्टर पर चाकू से हमला कर दिया. हालांकि, इस हमले में डॉक्टर बाल बाल बच गए लेकिन उनके हाथ में चोट जरूर आई है. मौके पर मौजूद अन्य स्टाफ ने आरोपी को पकड़ लिया. मिल रही जानकारी के अनुसार जिस डॉक्टर पर हमला हुआ उसकी पहचान न्यूरोसर्जन डॉक्टर सतनाम सिंह छाबरा के रूप में की गई है. वहीं, आरोपी मरीज की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है.

पुलिस ने फिलहाल इस घटना की जांच कर रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी शख्स इस डॉक्टर से 2021 से ही इलाज करवा रहा है. बुधवार को अचानक राजकुमार हिंसक हो गया और डॉक्टर पर हमला कर दिया. पुलिस की जांच में पता चला है कि राजकुमार डिप्रेशन में है और अपना इलाज करवा रहा है.  अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि राजकुमार 

अचानक गुस्से में आ गया और उसने अपनी जेब से चाकू निकालकर चिकित्सक पर हमला कर दिया जो वह जेब में छिपाकर लाया था. उन्होंने बताया कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों के तुरंत दखल देने से चिकित्सक को कोई गंभीर चोट नहीं आई. मरीज को काबू में कर लिया गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.


पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना में सर्जन के अंगूठे पर हल्की चोट आई है. उन्होंने कहा कि सर्जन की शिकायत पर चिकित्सकों, चिकित्सा पेशेवरों के खिलाफ हिंसा की रोकथाम और चिकित्सा संस्थान विधेयक, 2018 के तहत मरीज के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Sunday, 23 July 2023

ए सी पी ने पत्नी व भतीजे के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

No comments :

पुणे: पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें भरत गायकवाड नाम के एक एसीपी ने अपनी पत्नी और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद फिर खुद को भी गोली मार लिया. जानकारी के मुताबिक, एसीपी भरत गायकवाड वर्तमान में अमरावती में कार्यरत थे. इस घटना से पहले वो अपने घर पुणे आए हुए थे. उन्होंने देर रात को अचानक पत्नी और भतीजे को गोली मार दी.

चतु श्रृंगी पुलिस का कहना है कि यह घटना सोमवार को सुबह करीब 3.30 बजे 57 वर्षीय एसीपी भरत गायकवाड़ के बानेर इलाके में स्थित उनके घर पर हुई है. पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे एसीपी ने कथित तौर पर सबसे पहले अपनी पत्नी के सिर में गोली मारी. इसके बाद गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा और भतीजा दौड़कर आया और दरवाजा खोला. जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला एसीपी ने अपने भतीजे पर गोली चला दी, जो सीने में लगी. उसके बाद गायकवाड़ ने खुद को सिर में गोली मार ली. इस दौरान तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.पुलिस के मुताबिक, अन्य दो मृतकों की पहचान एसीपी भरत गायकवाड़ की पत्नी मोनी गायकवाड़ (44) और भतीजे दीपक (35) के रूप में हुई है. हालांकि, हत्या और उसके बाद आत्महत्या के सही कारण का अभी पता नही चल पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित कर रही है ओंकार सिटी वासियों की मुहिम

No comments :
हल्द्वानी
यहां आर टी ओ रोड स्थित ओंकार सिटी के सीनियर सिटीजंस व नागरिकों ने अपने क्षेत्र को साफ सुथरा रखने की अनूठी मुहिम छेड़ रखी है कालोनी निवासी व हल्द्वानी  पेंशनर संगठन के महासचिव तथा सामाजिक संगठन साथी से जुड़े विजय तिवारी की प्रेरणा से कालोनी निवासी प्रत्येक रविवार की सुबह एक से डेढ़ घंटे श्रमदान कर कालोनी स्थित नर्मदेश्वर मंदिर परिसर और कालोनी की सड़कों की साफ सफाई करते हैं आज 23 जुलाई को भी कालोनी की इस श्रमदान टीम द्वारा मंदिर प्रांगण से  कोरंगा जनरल स्टोर से आगे की ओर से जे एस रावत प्रतिष्ठान से होते हुए मेहता जनरल स्टोर तक के चौराहे तक सड़क के किनारे उग आई झाड़ियों की साफ सफाई की जिससे कि बरसात के दिनों में सांप व अन्य जहरीले कीड़ों का खतरा कम हो सके। कालोनी वासियों की इस मुहिम को अन्य क्षेत्रों में भी सराहना मिल रही है  इस श्रमदान में विजय तिवारी,कैप्टन शंकर देवडी(रिटा0), विक्रम मेहता (रिटा0) उदय सिंह (रिटा0) एस एम , कुंदन सिंह  अधिकारी (रिटा0) एस एम, जी एस रावत (रिटा0), बी एस मनराल  (रिटा0)  विनोद मेहता,(रिटा0फौजी) सतीश तिवारी, कमलेश बिनवाल, पी सी शर्मा मंडल अध्यक्ष(बीजेपी), जी एस कोरंगा, शोभन रावत आदि शामिल रहे।

Wednesday, 19 July 2023

मणिपुर में आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाने का वीडियो वायरल, देश में गुस्सा, सुप्रीम कोर्ट ने भी जताई चिंता

No comments :

इंफाल: हिंसाग्रस्त मणिपुर से दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, भीड़ ने न सिर्फ उन्हें पूरे इलाके में निर्वस्त्र करके घुमाया, बल्कि उसके साथ गैंगरेप की घटना को भी अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि रेप और पिटाई के बाद महिलाएं बोल भी नहीं पा रही हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, मणिपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पुष्टि की है कि घटना 4 मई की है. पीड़ित महिलाएं घटना के दो हफ्ते बाद थाने आकर शिकायत दर्ज कराया. वहीं, मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने मामले में तेजी से जांच के आदेश दिए हैं.

इधर भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर अक्सर खामोशी ओढ़ लेने वाली केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मणिपुर के इस मामले को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, "मणिपुर में 2 महिलाओं के यौन उत्पीड़न का भयावह वीडियो निंदनीय और सर्वथा अमानवीय है. सीएम एन बीरेन सिंह से बात हुई है. उन्होंने मुझे सूचित किया है कि जांच अभी चल रही है. सीएम ने इसके साथ ही आश्वासन दिया है कि अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा."

वहीं पुलिस नें एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है। पुलिस ने उसे आज सुबह थॉउबल जिले से गिरफ्तार किया है।

ये मामला इतना गंभीर है कि सुप्रीम कोर्ट भी चिंतित है।

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने का जो वीडियो सामने आया है वो वास्तव में परेशान करने वाला है: सुप्रीम कोर्ट


भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकार से कार्रवाई करने को कहा है।

अहमदाबाद में कार ने लोगों को रौंदा 9 की मौत

No comments :
अहमदाबाद के इस्कॉन ब्रिज पर बड़ा हादसा हुआ है. इसमें 9 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं. जीप और डंपर की टक्कर के बाद वहां खड़े लोगों को कार ने कुचला है. मृतकों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है. अहमदाबाद में एक फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से आ रही कार एक दुर्घटनास्थल पर खड़ी भीड़ में घुस गई, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग के इस्कॉन पुल पर दो वाहनों के बीच टक्कर के बाद लोगों की भीड़ एकत्र थी, तभी तेज गति से आ रही एक लग्जरी कार भीड़ में घुस गई, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए. ऐसा बताया जा रहा है कि कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चल रही थी. स्थानीय मीडिया ने बताया कि मृतकों में बोटाद और सुरेंद्रनगर के लोग शामिल हैं.

चमोली में भयानक हादसा, करंट से 15मौतें

No comments :

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से बहुत दुखद खबर आ रही है यहां

अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मृत्यु हो गई और 7 लोग घायल हो गए हैं. मारे गए लोगों में 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. चमोली के एसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर इन दिनों लगातार बारिश हो रही है. बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचकर प्रदेश की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए.

बताया जा रहा है कि मारे गए लोगों में एक पुलिसकर्मी सब इंस्पेक्टर और 3 होमगार्ड के जवान हैं. प्रोजेक्ट में बने ब्रिज में करंट आने से ये हादसा हुआ. पहले एक जल निगम के कर्मचारी की मौत हुई, फिर अन्‍य करंट की चपेट में आ गाए. 

Tuesday, 18 July 2023

सहारनपुर देहरादून अंबाला हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा गाड़ी में 4 जिंदा जले!!

No comments :
 मंगलवार की दोपहर एक बड़ा हादसा सहारनपुर-अंबाला मार्ग पर हो गया। जिसमें कार की टक्कर में कार सवार चार लोग जिंदा जल गए। जिससे उनकी मौत हो गई। सभी मृतक हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर के निवासी बताए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक सहारनपुर के अंबाला हाईवे पर पुल के ऊपर एक कार को आगे, पीछे दोनों साइड से टक्कर लगी। जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगते ही कार में आग लग गई कार में चार लोग सवार थे आग लगने से सभी चार लोग जिंदा जल गए।

Monday, 17 July 2023

चर्चित पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर पर सुरक्षा एजेंसियों ने कसा शिकंजा

No comments :

देश में इस समय पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है. इसी बीच सीमा हैदर पर पाकिस्तानी जासूस होने का भी आरोप लग रहा है. वहीं अब यूपी एटीएस की टीम ने l सीमा हैदर को हिरासत में ले लिया और गुप्त स्थान पर सीमा हैदर से एटीएस ने पूछताछ शुरू कर दी है. सीमा हैदर शुरू से ही एटीएस के र

डार पर थी, वह नेपाल के रास्ते अपने प्रेमी सचिन से मिलने भारत आई. अब एटीएस की टीम व्हाट्सएप चैट और तमाम सबूतों के आधार पर आगे की पूछताछ करेगी.


इसके साथ ही सीमा के आईडी कार्ड हाई कमीशन भेजे गए हैं और पता चला है कि सीमा के चाचा पाकिस्तान आर्मी में सूबेदार और सीमा का भाई पाकिस्तानी सैनिक है. सीमा से अभी भारत की सुरक्षा एजेंसी पूछताछ करेंगी. प्रेम कहानी से लेकर भारत में आने तक के सभी पहलुओं पर पूछताछ हो रही है. यूपी पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने कहा कि सीमा एक पाकिस्तानी नागरिक है और उसके भारत आने की कहानी में बहुत सारे पेंच हैं. ऐसे में उससे पूछताछ आवश्यक है, इसलिए देश की सुरक्षा में लगी ऐसी सभी एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी.

मस्क की बगिया में सुमधुर स्वरों की गुंजन : श्रोता मंत्रमुग्ध

No comments :
हरेला पर्व पर हुआ बगिया काव्य पाठ का आयोजन एवं पौधारोपण

मॉडर्न यूटोपियन सोसाइटी खटीमा के तत्वावधान में दिनाँक १६/०७/२०२३ को राणा प्रताप इंटर कॉलेज में सभागार में हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर आंचलिक भाषा एवं बोलियों के काव्य पाठ पर आधारित “बगिया” कार्यक्रम के  तृतीय संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । कार्यक्रम में क्षेत्र के कवि और कवयित्रियों ने अपनी अपनी आंचलिक बोलियों एवं भाषाओं पर आधारित अपनी अपनी कविताओं सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था सचिव पूरन  बिष्ट ने संस्था का परिचय एवं कविगणों के स्वागत संबोधन से किया 
    काव्यपाठ सत्र में भोजपुरी में  महेन्द्र प्रताप पांडेय “नंद”, राम रतन यादव, नीलिमा पांडेय “नीलिमा”, कुमाऊँनी में  हेमा जोशी “परू”,  दया भट्ट, तुलसी बिष्ट,  बसंती सामंत, दया भट्ट, शान्ति सिंह , रवि पांडेय “पपीहा”, नक्षत्र पांडेय, मोहन बिष्ट, भुवन पांडेय
गढ़वाली में ताजबर खत्री
राजस्थानी में राधा तिवारी “राधे गोपाल” 
हिन्दी में श्री रूप चंद्र शास्त्री “मयंक”, कन्नौजी/अवधी में  रावेंद्रकुमार “रवि”
थरुवाटी में “डॉ राज सक्सेना, केवल राणा,नंदू बेख़बर,प्रीति राणा ,अंजलि राणा ,
उर्दू में एडवोकेट इलियास सिद्दीक़ी एवं एडवोकेट शहाना क़ुरैशी ने अपनी अपनी रचनाओं का मधुर स्वर में काव्य पाठ किया ।
    काव्य पाठ के उपरान्त सभी कवियों एवं संस्था के सदस्यों द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया गया । 
कार्यक्रम का संचालन त्रिलोचन जोशी ने किया। कार्यक्रम का समापन संस्था के सदस्य डॉ प्रशांत जोशी ने हरेला पर्व के धार्मिक सामाजिक ,आर्थिक महत्व के बारे में बताते हुए “बगिया” जैसे कार्यक्रमों के उद्देश्य और उपादेयता को बताया और समस्त कवि जनो और श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर  गीताराम बंसल , दीपक फ़र्त्याल, दीपक फुलेरा, शरद सक्सेना, कैलाश पांडेय, श्याम वीर सिंह , सुरेंद्र कौर, ट्विंकल दत्ता, जगदीश पंत “कुमुद”, विमलेश मौर्य ,ओंकार बिष्ट आदि मौजूद रहे ।

Thursday, 13 July 2023

अब प्रदेश के आपातकालीन तंत्र द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में 14 और 15 जुलाई को छुट्टी के आदेश, रविवार व 17 को हरेला मिलाकर लगातार चार छुट्टियां

No comments :
देहरादून। राज्य में हो रही तेज बारिश और  ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए राज्य के आपातकालीन परिचलन केंद्र द्वारा 14 और 15 जुलाई को प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अबकी बार आदेश में शिक्षक और कर्मचारियों की भी छुट्टी होगी। आपातकालीन केंद्र के उपसचिव के हस्ताक्षर युक्त आदेश में सभी जिलाधिकारियों को आदेश के अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया है। गौरतलब है की राज्य सरकार पहले ही 17 जुलाई को हरेला पर्व का अवकाश घोषित कर चुकी है, इस तरह रविवार सहित चार दिनों की लगातार छुट्टियां रहेंगी।

Sunday, 9 July 2023

बाबा बागेश्वर धाम के शरणागत हुई दिल्ली पुलिस, आफिस में ही लगा दरबार।

No comments :

नई दिल्‍ली: दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर रोक लगा पाने में भले ही दिल्ली पुलिस खास कुछ नहीं कर पा रही हो लेकिन लेकिन अपने मुख्य काम के इतर कुछ खास करने में पीछे नहीं है,दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में बाबा बागेश्वर की कथा का आयोजन किया गया था जहां हजारों की संख्या में बाबा के श्रद्धालु पहुंचे थे. शुक्रवार यानी 7 जुलाई को बाबा की कथा का समापन हुआ और फिर दिल्ली पुलिस भी बाबा की भक्ति में रंगी नज़र आई. पुलिस अधिकारी बाबा से विनती कर उन्‍हें डीसीपी ईस्ट ऑफिस में ले गए. फिर क्या था, वहीं डीसीपी ईस्ट ऑफिस में सज गया बाबा का दरबार. जहां पुलिस अफसर मीटिंग करते हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस होती हैं, उसी रूम में बाबा की गद्दी लगाई गई.

इस दौरान डीसीपी ईस्ट ऑफिस में वर्दी में दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी बाबा के सामने बैठे नजर आए और बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री बड़े सौफे पर अपने आसान पर झोले के साथ विराजमान दिखे. बाबा बागेश्वर के इस दरबार में जॉइंट सीपी, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और तमाम पुलिस ऑफिसर नजर आए. सूत्रों के मुताबिक, बाबा बागेश्वर करीब एक घंटा डीसीपी ईस्ट ऑफिस में रहे...इस दौरान पहले तो सभी ने अपना परिचय दिया और फिर घुमा फिराकर अपना भविष्य पूछने लगे...बाबा ने कुछ अधिकारियों के सवालों के जवाब दिये भी. 


वहीं, एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें बाबा जा रहे हैं और सभी पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर उन्‍हें विदाई दे रहे हैं...ऐसी वीडियो और फोटो पहली बार सामने आई है, जहां बाबा ने पुलिस ऑफिस में ही अपना दरबार लगा दिया हो.

Thursday, 6 July 2023

स्कूल बस से टकराई कार के उड़े परखच्चे 6 की मौत 2 घायल, सी सी टी वी कैमरे में कैद हुई घटना

No comments :
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। स्कूल बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह क्रॉसिंग थाना इलाके में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर ताज हाईवे के फ्लाईओवर पर स्कूल बस और टीयूवी कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तेज रफ्तार स्कूल बस हादसे की वजह रही। स्कूल बस एक्सप्रेस-वे पर गलत दिशा में आ रही थी। कार सवार परिवार मेरठ से दिल्ली की तरफ जा रहा था। शुरुआती जानकारी मिली है कि परिवार खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहा था। कार और बस की टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसके साथ ही शव कार में फंस गए। गैस कटर से गाड़ी को काटकर शवों को निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की शिनाख्त नरेंद्र यादव(45), अनीता (42) पत्नी नरेंद्र, धर्मेंद्र की पत्नी बबिता(38), नरेंद्र का बेटा हिमांशु (12), नरेंद्र का बेटा कर्कित (15), धर्मेंद्र की बेटी वंशिका (7), नरेंद्र का भाई धर्मेंद्र यादव(42) और उसका बेटा आर्यन (8) गंभीर रूप से घायल हैं। यह परिवार मेरठ के इंचौली के गांव धनपुर के रहने वाला था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित इलाज कराए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है

सीनियर आईपीएस अधिकारी ने खुद को गोली से उड़ाया

No comments :
तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक सीनियर आईपीएस अधिकारी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। कोयंबटूर रेंज के DIG विजय कुमार ने आज तड़के अपने घर में खुदकुशी कर ली। इसी साल जनवरी महीने में उनका ट्रांसफर इस पद पर हुआ था। इससे पहले वो तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पोस्टेड थे। अधिकारी विजय कुमार 2009 बैच के आईपीएस हैं। उन्होंने कई जिलों में बतौर एसपी अपनी सेवा दी है। सीनियर अधिकारी के आत्महत्या की खबर से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है। फिलहाल उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल लाया गया है। पुलिस की एक स्पेशल टीम इस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
इसी साल विजयकुमार ने कोयंबटूर रेंज के नए पुलिस उपमहानिरीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था। इससे पहले उनकी लास्ट पोस्टिंग चेन्नई में थी। इससे पहले वो कई जिलों जैसे कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, तिरुवरूर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। चेन्नई में उन्होंने पुलिस उपायुक्त के रूप में कार्य किया था। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग कोयंबटूर रेंज में हुई थी जिसके अधीन कोयंबटूर ग्रामीण, तिरुपुर ग्रामीण, नीलगिरी और इरोड जिले आते हैं। 

महंगाई का दुष्प्रभाव: टमाटर के खेत में डकैती

No comments :
बेंगलुरु। देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। गैस सिलेंडर, पेट्रोल- डीजल के अलावा सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। देशभर में टमाटर की कीमतों ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश के कई राज्यों में टमाटर के दाम 150 रुपये प्रति किलो के पार हो गए हैं। इसी कड़ी में कर्नाटक में एक हैरान करने वाला मामले सामने आया है। टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच कर्नाटक के हासन जिले में चोरों ने एक किसान के खेत में डाका मारा है। चोरों से खेतों से लाखों रुपये के टमाटर चोरी कर लिए।

इस मामले में किसान ने पुलिस को शिकायत दी है। किसान धरनी ने कहा कि उसके खेत से चोरों ने कई किलो टमाटर चुरा लिए हैं। टमाटरों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। धरनी ने बताया कि उसने दो एकड़ जमीन पर टमाटर की फसल उगाई थी। टमाटर की फसल काटकर वो उसे बाजार में बेचने की प्लानिंग कर रही थी, लेकिन तभी चोरों ने टमाटरों पर हाथ साफ कर दिया।

Wednesday, 5 July 2023

चम्पावत जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, लोनिवि के एई ने दर्ज कराया मुकदमा

No comments :
चम्पावत। जनपद चम्पावत के लोक निर्माण प्रखंड लोहाघाट के सहायक अभियंता की तहरीर पर लोहाघाट थाना पुलिस ने चम्पावत जिला पंचायत अध्यक्ष के पति और भाजपा नेता के खिलाफ थाना लोहाघाट पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के सहायक अभियंता शिवांकर चौरसिया ने थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रकाश राय पर उनके घर में आकर उनके साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने तथा उन्हें अगवा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। थाना पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद प्रकाश राय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लोहाघाट के थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया तहरीर के आधार पर प्रकाश राय के खिलाफ धारा 323, 504 ,506, 352, 365 व 511 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना एसआई हरीश प्रसाद को सौंपा गया है।

Saturday, 1 July 2023

मानसून इंपैक्ट: वाहनों के ऊपर गिरा मलबा

No comments :
नैनीताल-मानसून अपने साथ अनेक परेशानियां भी लेकर आता है आज भवाली रोड में कैंट के पास तेज बारिश में एक दीवार गिर गई। जिसका मलबा दो वाहनों के उपर गिर गया मलबा आने से रोड किनारे खड़े दो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
आज दिन में हुई तेज बारिश के दौरान शनिवार की दोपहर अचानक से दीवार टूट गई दीवार का मलवा सड़क किनारे पार्क किए गए दो वाहनों पर गिर गया। अच्छी बात यह रही कि पार्क वाहनों के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं था जिस कारण कोई  जनहानि नहीं हुई । जेसीबी मशीन द्वारा मलबा हटाकर गाडियां हटाई गई ।

Friday, 30 June 2023

दुःखद। बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत

No comments :

बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 32 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से अब तक 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. बुलढाणा के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने बताया कि घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. बस का ड्राइवर सुरक्षित है, उसने बताया कि टायर फटने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इसके बाद बस में आग लग गई. ऐसे में बहुत सारे लोगों को आग लगने के बाद बस से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला.  

दुर्घटनाग्रस्‍त बस विदर्भ ट्रेवल्स की थी. अनियंत्रित होने के बाद बस दरवाजे की तरफ ही पलटी, इसलिए किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. जो लोग बचे वो ड्राइवर की तरफ केबिन में थे, वे शीशा तोड़कर बाहर निकले. इनमें से से भी 4 लोग जख्मी हैं बताया जा बस नागपुर से पुणे की तरफ जा रही थी. इस दौरान बुलढाणा के सिंदखेड़राजा के पास बस में आग लगी. प्राथमिक जानकारी में यह सामने आया है कि बस में 33 लोग सवार थे. बस में जब आग लगी, तब यात्री सो रहे थे. जब तक यात्री खतरे को भांप पाते, तब तक आग बहुत बढ़ चुकी थी. इसी वजह से कई लोगों की मौत बस में हो हुई. बस में आग रात डेढ़ बजे के करीब लगी. 

जिले के एसएसपी सुनील कडासने ने बुलढाणा बस आग में 26 की मौत की पुष्टि की है. बस में कुल 33 यात्री सवार थे, जिनमें से 25 की मौत हुई है. इस आग की चपेट में आने से 8 लोग बच गए, इसमें ड्राइवर भी शामिल है. ड्राइवर ने बताया कि बस का एक टायर फट जाने से वाहन एक खंभे से टकराने के बाद डिवाइडर से टकरा गया और उसमें आग लग गई.. ए

सएसपी ने बताया कि इस एक्‍सीडेंट को लेकर एक केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि, हमारी प्राथमिकता अभी शवों की पहचान कर उन्‍हें परिवार के सदस्‍यों को सौंपना है.

पत्नी और बेटी के सामने ही गंगा में बह गए कृषि विभाग के अधिकारी

No comments :
उत्तराखंड के देवप्रयाग संगम पर स्नान करते हुए पैर फिसलने से हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक गंगा में बह गए। रेस्क्यू टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।
प्राप्त विवरण के अनुसार हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त  निदेशक और चंडीगढ़ निवासी जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे।
यहां से बृहस्पतिवार को जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे। अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांडी ने जैसे ही पैर रखा, तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। यह मंजर देख पत्नी व बेटी बदहवासी में जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। यह  देखकर संगम पर स्नान करने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस, जल पुलिस श्रीनगर, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कीं, लेकिन देरशाम तक जगराज का कोई पता नहीं चल पाया। पति को आंखों के सामने बहता देखने के बाद नीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी भी घटना के बाद से ही सहमी हुई है।
 देवप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि देहरादून से एनडीआरएफ की एक 22 सदस्यीय टीम रवाना हो चुकी है, जो शुक्रवार सुबह तड़के से सर्च अभियान चलाएगी

Monday, 26 June 2023

लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और जाम ने ली मनीष की जान !

No comments :



उत्तराखंड के नैनीताल जनपद से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां भवाली-अल्मोड़ा हाईवे स्थित गरमपानी के पास हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रही कार और अल्मोड़ा से कैंची धाम जा रही बाइक की टक्कर हो गईं। इसमें बाइक सवार अल्मोड़ा निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार मनीष सिंह बनकोटी (21) साथी दिव्यांशु रावत (16) दोनों निवासी ठुंगाधार अल्मोड़ा बाइक से कैंची धाम की ओर जा रहे थे। गरमपानी के पास बाइक और कार की टक्कर हो गईं। सूचना पर पहुंचे खैरना चौकी प्रभारी दलीप कुमार और कांस्टेबल प्रयाग जोशी ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया, जहां से डॉंक्टरोंं ने दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही मनीष के साथ घायल दिव्यांशु रावत ने बताया की घायल मनीष सिंह बनकोटी को हल्द्वानी हायर सेंटर ले जाने के दौरान उसने भीमताल में ही दम तोड़ दिया।

पहाड़ पर लचर स्वास्थ्य सुविधाओं की एक बार फिर पोल खुल गई जिसके चलते एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ गई। हादसे के बाद मनीष को तुरन्त समुदियाक स्वस्थ केन्द्र खैरना लाया गया जिसके बाद डॉ अनिल गंगवार द्वारा चोट गंभीर जान उसे हल्द्वानी को रेफर कर दिया गया, जिसके बाद उसके साथ आये दोस्त 1 घण्टे तक अति आवश्यक 108 को कॉल करते रहे लेकिन किसी ने भी कॉल नही उठाया जिसके चलते उसके परिजन उसे अन्य वाहन के माध्यम से हल्द्वानी को ले गए, लेकिन कैंची, भवाली तथा भीमताल में भारी जाम के चलते वह समय पर हायर सेंटर नही पहुँच पाये जिससे मनीष ने भीमताल पहुँचते ही दम तोड़ दिया। अगर मनीष को 108 की समय पर सुविधा तथा मार्ग में जाम नही मिलता तो शायद मनीष की जान बच जाती।

Sunday, 25 June 2023

दिन व रात ही नहीं अलग अलग घंटो के हिसाब से भी अलग अलग भुगतान करना होगा बिजली बिल का

No comments :

केंद्र सरकार देश में अब Electricity Bill तय करने के लिए नया नियम लागू करने जा रही है. इसके बाद उपभोक्ता दिन के समय में बिजली बिल में 20 फीसदी तक की बचत कर सकते हैं. लेकिन रात के समय में ग्राहकों 10 से 20 फीसदी तक अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ सकता है. इसके लिए बिजली (ग्राहकों के अधिकार) नियम, 2020 में अवश्यक संशोधन कर टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ की व्यवस्था लागू की जाएगी.

दिन भर एक ही दर पर बिजली बिल देने की जगह उपभोक्ता दिन के अलग-अलग समय के हिसाब से अलग-अलग बिजली के लिए शुल्क देंगे. इस तरह वो अपनी बिजली की खपत को मैनेज कर आसानी से बिजली बिल बचा सकेंगे. TOD की व्यवस्था लागू होने से बिजली की पीक ऑर्वस में उपभोक्ता कपड़े धोने और खाना पकाने जैसे अधिक बिजली खपत वाले कामों को करने से परहेज कर सकेंगे. इससे वो बिजली बिल में बचत कर पाएंगे. लेकिन रात के समय में एसी या अन्य इलेक्ट्रिक चीजों का इस्तेमाल करने पर अधिक बिजली बिल देना पड़ेगा. ये  व्यवस्था अप्रैल 2024से लागू  होगी।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत, रेलवे और पुलिस जांच में जुटी

No comments :

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक बारिश की वजह से हुई वाटर लॉगिंग में करंट दौड़ने से साक्षी आहूजा नाम की महिला की मौत हो गई. महिला पति के साथ कहीं जाने के लिए ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन पहुंची थी. जिस जगह से महिला गुजर रही थी, वहां भरे पानी में बिजली की तारे डूबी हुई थी. जिसमे करंट दौड़ रहा था. इसी की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई. फिलहाल इस मामले में रेलवे और पुलिस की जांच जारी है.

जानकारी के मुताबिक, साक्षी आहूजा नाम की महिला सुबह करीब साढ़े 5 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी. इस दौरान महिला के साथ 2 महिलाएं और 3 बच्चे थे. साक्षी को भोपाल शताब्दी से जाना था. रात से ही तेज़ बारिश हो रही है. ऐसे में पानी से बचने के लिए महिला ने बिजली के खंभे को पकड़ लिया उसी दौरान महिला को तेज करंट लगा. हालांकि वहां मौजूद लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश भी की और उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका. 

बताया जा रहा है कि जो खंबा लगा था उस पर जो तारें थी वो खुली हुई थी.  उसी के चलते महिला को करंट लगा. महिला दिल्ली के प्रीत विहार की रहने वाली है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है कि आखिरकार इसमें किसकी लापरवाही थी.

Wednesday, 21 June 2023

कुमाऊं में हुई भीषण सड़क दुर्घटना, 9लोगों की मौत की सूचना

No comments :
उत्तराखंड में कुमाऊं से बड़ी दुर्घटना  की खबर आ रही है मिल रही जानकारी के मुताबिक बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले होकरा मंदिर में पूजा के लिए लोगों को लेकर जा रही एक जीप होकरा के निकट सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में गिरने की सूचना है। वाहन में सवार दस में से नौ लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना है।सूचना मिलते ही नाचनी थाने से पुलिसए तेजम से राजस्व दल और आपदा राहत दल मौके को रवाना हो चुके है। घटनास्थल अति दुर्गम क्षेत्र है। पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची मौके पर। मेडिकल व एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर। होकरा के युवा भी बचाव कार्य में लगे हैं।खाई से शवों को रेस्क्यू करने का कार्य जारी है। मंदिर दर्शन के लिए जा रहे ये सभी लोग बागेश्वर के रहने वाले है।

Friday, 9 June 2023

क्रिप्टो ट्रेडिंग करते करते इस्लाम का कट्टर समर्थक बन गया वैभव

No comments :
प्रदेश में कथित लव जेहाद की धुंआधार खबरों के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गढ़वाली कॉलोनी में रहने वाले हिंदू परिवार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां घर का एक युवा सदस्य 4 साल से कमरा बंद करके नमाज पढ़ता आ रहा था। पता लगने पर परिजनों द्वारा पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई। वही देहरादून के एसएसपी दिलीप सिंह कुमार का कहना है कि जानकारी में पता लगा है कि युवक डिप्रेशन का शिकार है और उसने ऑनलाइन माध्यमों से इस्लाम धर्म के संबंध में जानकारियां जुटाकर यह कार्य शुरू किया है, बल्कि कई मुस्लिम धर्मगुरुओं को फॉलो भी कर रहा था। फिलहाल किसी भी तरह की और सामाजिक गतिविधियों से युवक का कनेक्शन नहीं पाया गया है।

बताया जा रहा है कि, वह अपने कमरे में रहकर ही मोबाइल सोशल मीडिया पर क्रिप्टो ट्रेडिंग के दौरान विभिन्न ऑन लाईन ग्रुपों के जरिए इस्लाम धर्म के प्रभाव में आकर अनुयाई बना है। वह पांच  बार की नमाज पढ़ता है और केवल खाना खाने के दौरान ही कमरे से बाहर आने पर भी वह इस्लाम की तारीफ और मूल धर्म के प्रति अनर्गल बातें करता है पिता द्वारा टोके जाने पर वह उनसे भी भिड़ जाता था।

पुलिस के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसका मेडिकल चेकअप कराने के बाद उससे आगे की पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उधर, इस मामले में देहरादून SSP दलीप सिंह कुँवर ने बताया कि डोईवाला गढ़वाली कॉलोनी में रहने वाला 24 वर्षीय वैभव बिजल्वाण लगभग साढ़े तीन साल से अपने कमरे में बंद रहकर ही मोबाइल सोशल मीडिया के माध्यम से इस्लाम धर्म का अनुयाई बना हुआ है।

Tuesday, 6 June 2023

दूध में मिलाया था पानी, 42साल बाद गिरफ्तार हुआ 90साल का बुजुर्ग, सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार

No comments :

नई दिल्ली: भैंस के दूध में मिलावट के 42 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किए गए 90 साल के बुजुर्ग ने सुप्रीम कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई है बुजुर्ग ने खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत अपनी दोषसिद्धि और 2000 रुपये के साथ छह महीने की सजा को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. खास बात ये है कि एक दशक पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ये सजा सुनाई थी, जिस पर अब अमल किया गया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट  के 2013 के एक फैसले के आधार पर 90 वर्षीय वीरेंद्र कुमार को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया, क्योंकि उन्होंने कोर्ट के फैसले के 30 दिनों के भीतर सजा काटने के लिए आत्मसमर्पण नहीं किया था. उनके वकील अजेश कुमार चावला ने मंगलवार  को जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस राजेश बिंदल की एक अवकाशकालीन पीठ के सामने मामले को उठाया.

पीठ ने कहा कि  हाईकोर्ट  के आदेश के खिलाफ उनकी अपील लंबित और जमानत के लिए  याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेंगे. ये भी खास ही बात है कि हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के लगभग 26 साल बाद दोषसिद्धि को बरकरार रखा था.

वीरेंद्र कुमार को 7 अक्टूबर, 1981 को  फूड इंस्पेक्टर द्वारा पतला दूध बेचते हुए पाया गया था. उस समय वह 48 साल के थे और उन्होंने बस कंडक्टर होने का भी दावा किया था. खुर्जा न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 29 सितंबर, 1984 को पीएफए ​​अधिनियम के तहत दोषी ठहराया. इसे 14 जुलाई, 1987 को बुलंदशहर सेशन कोर्ट ने बरकरार रखा था. ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील को 30 जनवरी 2013 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरकरार रखा था.


फूड इंस्पेक्टर द्वारा लिए गए नमूनों के अनुसार, दूध मिलावटी था. क्योंकि वसायुक्त ठोस पदार्थ मानक से 28% कम थे और गैर-वसायुक्त ठोस मानक से 12% कम थे. वीरेंद्र कुमार ने ट्रायल कोर्ट के सामने दलील दी थी कि वह एक बस कंडक्टर थे और दूध बेचने के व्यवसाय में नहीं थे. 7 अक्टूबर, 1981 को वह धार्मिक उद्देश्यों के लिए दूध ले जा रहे थे.ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड में मौजूद सबूतों की जांच के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि ग्राम किर्यावली से कल्याणपुर के बीच की दूरी लगभग 19 किलोमीटर है. यह विश्वास नहीं किया जा सकता कि कोई भी व्यक्ति केवल धार्मिक उद्देश्यों के लिए दूध लेने के लिए 38 किलोमीटर की यात्रा करेगा.


जब अभियुक्त के वकील ने हाईकोर्ट के समक्ष दलील दी कि मामला 42 साल पुराना है और वह पहले से ही 90 वर्ष का है, तो हाईकोर्ट ने दोषसिद्धि को बरकरार रखा, लेकिन सजा को घटाकर छह महीने कर दिया. जुर्माने की राशि 2000 रुपये बरकरार रखी गई. अदालत ने दोषी को 30 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया. ऐसा नहीं करने पर निचली अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी करने को कहा गया था.

हाईकोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के एक दशक से भी अधिक समय बीतने के बाद पिछले महीने वारंट तामील किए गए और उन्हें  महीने की सजा काटने के लिए हिरासत में ले लिया गया था. वीरेंद्र कुमार के वकील अजेश कुमार चावला ने कहा है बुजुर्ग गंभीर रूप से बीमार हैं. उन्हें इलाज के लिए जमानत पर रिहा करने की जरूरत है.

Thursday, 11 May 2023

उद्धव ठाकरे व एकनाथ शिंदे मामले में आया सुप्रीम फैसला

No comments :
उद्धव ठाकरे व एकनाथ शिंदे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उद्धव सरकार को बहाल नही कर सकते क्योंकि उन्होंने खुद इस्तीफा दिया है, । 
शिंदे गुट के 16 विधायकों का स्पीकर करेंगे फैसला - कोर्ट ने कहा कि अयोग्यता के मामले को स्पीकर समय सीमा में निपटारा करें.
फ्लोर टेस्ट कराने का राज्यपाल का फैसला गलत था - शिवसेना के उद्धव गुट और शिंदे गुट के बीच विवाद पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल पर भी सवाल उठाए. कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल ऐसी शक्ति का इस्तेमाल नहीं कर सकते, जो संविधान या कानून ने उन्हें नहीं दी है.
उद्धव ने इस्तीफ नहीं दिया होता तो हम राहत दे देते - सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो उद्धव ठाकरे की सरकार को बहाल नहीं कर सकते, क्योंकि उन्होंने खुद से इस्तीफा दे दिया था. उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट का सामना नहीं किया, उन्होंने इस्तीफा दिया था. ऐसे में कोर्ट इस्तीफे को रद्द तो नहीं कर सकता है.

Monday, 8 May 2023

गुजरात सरकार ने मामूली केस में लगाई प्रतिष्ठा तो कोर्ट से लगी जबरदस्त लताड़।

No comments :
गुजरात सरकार एक ऐसे मुकदमे में अपील पर अपील किए जा रही थी जिसमें एक रिटायर्ड सरकारी ड्राइवर की पेंशन में मात्र ₹700 का इजाफा हो गया था सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सॉलिसिटर जनरल के सामने गुजरात सरकार के अधिवक्ता को कड़ी फटकार लगाते हुए हिदायत दी कि केंद्रीय या राज्य सरकार की तरफ से फिर ऐसी अपील आई तो जुर्माना लगाया जाएगा। जस्टिस बीआर गवई,जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संजय करोल की बेंच ने कहा कि सरकारों की इस आदत की वजह से अदालतों पर मुकदमों का बोझ बढ़ता जा रहा है उनका कहना था कि केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से दायर 40 फीसदी केस ऐसे हैं जिनका कोई मतलब ही नहीं है ऐसे मुकदमों से अदालतों का समय तो खराब हो ही रहा है जनता से टैक्स के रूप में वसूले गए पैसे को भी बेवजह खर्च किया जा रहा है। मामले के मुताबिक एक रिटायर्ड ड्राइवर की पेंशन में गुजरात हाईकोर्ट ने ₹700 का मामूली इजाफा कर दिया था, सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, पहले सुप्रीम कोर्ट की एकल बेंच ने गुजरात सरकार की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह पब्लिक के पैसे की बर्बादी है, लेकिन सरकार ने कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन दायर कर दी, एक बार फिर से जस्टिस गवई की बेंच के सामने यह मुकदमा आया तो जस्टिस जबरदस्त गुस्सा हो गए उन्होंने कहा कि किसी मुलाजिम को ₹700 का फायदा न हो जाए इसके लिए सरकार ₹700000 खर्चा कर देगी, जस्टिस गवई की बेंच ने कोर्ट में मौजूद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से पूछा कि ऐसी याचिकाएं क्यों दायर की जा रही है? मेहता का कहना था कि सरकार ऐसी याचिकाएं लॉ अफसर से मशविरा करने के बाद ही दायर करती हैं। 

Thursday, 20 April 2023

राशन कार्ड से वंचित 8 करोड़ प्रवासी श्रमिकों को कार्ड मुहैया कराने के सुप्रीम कोर्ट ने दिये निर्देश

No comments :

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार, 20 अप्रैल, 2023 को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ईश्रम पोर्टल में पंजीकृत लगभग आठ करोड़ प्रवासी श्रमिकों को राशन कार्ड प्रदान करने का निर्देश दिया, लेकिन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कवर नहीं किया गया।पोर्टल में 28.6 करोड़ पंजीकृत हैं। लेकिन इसमें से 20.63 करोड़ ही

राशन कार्ड के आंकड़ों पर दर्ज हैं।

"इसका मतलब है कि ईश्रम पोर्टल पर बाकी पंजीकरणकर्ता अभी भी राशन कार्ड के बिना हैं ... बिना राशन कार्ड के एक प्रवासी / असंगठित मजदूर या उसके परिवार के सदस्य योजनाओं के लाभ और यहां तक ​​कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभ से वंचित हो सकते हैं,"  न्यायमूर्ति एम.आर. शाह की अगुवाई वाली खंडपीठ ने कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज, हर्ष मंदर और जगदीप छोकर द्वारा दायर याचिका पर अपने आदेश में उल्लेख किया।

याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता प्रशांत भूषण और चेरिल डिसूजा ने तर्क दिया था कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सुरक्षात्मक छतरी के बाहर 10 करोड़ से अधिक श्रमिक हो सकते हैं क्योंकि आंकड़े 2011 की जनगणना पर आधारित थे।  तभी से आबादी बढ़ी होगी।

अदालत ने कहा कि कल्याणकारी राज्य का यह कर्तव्य है कि वह प्रत्येक प्रवासी श्रमिक को राशन कार्ड रोल में शीघ्रता से शामिल करे।

इसने अधिकारियों को अपने आदेश को लागू करने के लिए तीन महीने का समय दिया।  इसने सुनवाई की अगली तारीख 3 अक्टूबर तक केंद्र से स्थिति रिपोर्ट मांगी है।

अदालत ने आदेश दिया, "हम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ई-श्रम पोर्टल पर छूटे हुए पंजीकरणकर्ताओं को राशन कार्ड जारी करने की कवायद के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए तीन महीने का समय देते हैं।"

खंडपीठ ने कहा कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जिला कलेक्टरों के माध्यम से श्रमिकों तक पहुंच सकते हैं "ताकि ईश्रम पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीकरण कराने वालों को राशन कार्ड जारी किए जा सकें और उन्हें केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।"  , राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभ सहित ”।

Monday, 10 April 2023

स्कूली छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड देने होंगे, 4 हफ्तों में नीति बनाये केंद्र सरकार:सुप्रीम कोर्ट

No comments :

नई दिल्ली : देशभर के स्कूलों में छह से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त सैनिटरी पैड मुहैया कराने का निर्देश देने की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को चार हफ्ते में यूनिफार्म पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए. कोर्ट ने कहा कि ये महत्वपूर्ण मामला है. केंद्र सरकार को राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को भी शामिल करने को कहा है. 

स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय में सचिव राज्य सरकारों के साथ बातचीत करने के लिए नोडल अधिकारी होंगे. केंद्र तीन महीने में दाखिल करेगा अपडेट स्टेटस रिपोर्ट. सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से  अतिरिक्त सोलिसिटर जनरल

ऐश्वर्या भाटी  ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह युवा और किशोर लड़कियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता तक पहुंच में सुधार करने के लिए समर्पित है. लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकारों की है, क्योंकि सार्वजनिक स्वास्थ्य राज्य का विषय है. 

Tuesday, 4 April 2023

सरकार की आलोचना किसी मीडिया/चैनल का लाइसेंस रद्द करने का आधार नहीं हो सकती:सुप्रीम कोर्ट

No comments :

नई दिल्ली : मलयालम समाचार चैनल मीडियावन (MediaOne) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. मीडियावन चैनल को सुरक्षा मंजूरी के अभाव में प्रसारण लाइसेंस को नवीनीकृत करने से इनकार करने के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश को सुप्रीम ने खारिज कर दिया है. दरअसल मीडियावन चैनल को गृह मंत्रालय द्वारा सुरक्षा मंजूरी नहीं मिलने की वजह से केंद्र सरकार ने उसके प्रसारण लाइसेंस का नवीनीकृत करने से इंकार कर दिया था. जिस को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी.

CJI की अध्यक्षता वाली बेंच ने आज इस मामले पर अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए एक स्वतंत्र प्रेस आवश्यक है. सरकार की नीतियों की आलोचना व अभिव्यक्ति की आजादी को प्रतिबंधित करने का आधार नहीं हो सकता.  प्रेस की सोचने की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है.  किसी मीडिया संगठन के आलोचनात्मक विचारों को प्रतिष्ठान विरोधी नहीं कहा जा सकता है. जब ऐसी रिपोर्ट लोगों और संस्थाओं के अधिकारों को प्रभावित करती हैं, तो केंद्र जांच रिपोर्ट के खिलाफ पूर्ण छूट का दावा नहीं कर सकता है. लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को उठाया नहीं जा सकता.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मीडिया का कर्तव्य है कि वह सत्ता से सवाल पूछे और नागरिकों को हार्ड फैक्ट्स (वस्तुस्थिति)  से अवगत कराए. CJI डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली SC बेंच ने यह भी कहा  कि सरकार को यह स्टैंड लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती है कि प्रेस को सरकार का समर्थन करना चाहिए. सरकार की आलोचना किसी मीडिया/टीवी चैनल का लाइसेंस रद्द करने का आधार नहीं हो सकती. अदालत के समक्ष कार्यवाही में अन्य पक्षों को जानकारी का खुलासा करने के लिए सरकार को पूरी तरह से छूट नहीं दी जा सकती है. सभी जांच रिपोर्टों को गुप्त नहीं कहा जा सकता, क्योंकि ये नागरिकों के अधिकारों और स्वतंत्रता को प्रभावित करती हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि  केवल 'राष्ट्रीय सुरक्षा' का आह्वान करके सभी सामग्री को गुप्त नहीं बनाया जा सकता है. अदालतें एक दस्तावेज़ से संवेदनशील हिस्सों को हटा सकती है और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत का पालन करने के लिए न्यायिक कार्यवाही के दौरान इसे दूसरे पक्ष को बता सकती हैं. मीडिया द्वारा सरकार की नीतियों की आलोचना को राष्ट्रविरोधी नहीं करार दिया जा सकता है. मीडिया की ज़िम्मेदारी बनती है कि वो सच को सामने रखें. लोकतंत्र मज़बूत रहे, इसके लिए मीडिया का स्वतंत्र रहना जरूरी है. उससे ये उम्मीद नहीं की जाती है कि वो सिर्फ सरकार का पक्ष रखें.  मीडिया वन चैनल पर प्रतिबंध के केंद्र के फैसले को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट

ने ये टिप्पणी की है.

Thursday, 30 March 2023

डायनेस्टी के रिकार्ड 29 विद्यार्थियों की माताओं को मिला कमला नेहरू अवार्ड

No comments :
डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म खटीमा के 29 विद्यार्थियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से नवाजा गया। उत्तराखंड सरकार द्वारा  बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को यह सम्मान दिया जाता है। विद्यार्थियों की माताओं को उपहार स्वरूप धन राशि प्रदान की जाती है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक  धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने विद्यार्थियों की सभी माताओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि विगत वर्षों से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की अनेक माताओं को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। डायनेस्टी क्षेत्र का एकमात्र ऐसा विद्यालय है जिसमें एक साथ इतने विद्यार्थियों की माताओं का चयन उपरोक्त पुरस्कार हेतु हुआ है। इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों की एकजुट मेहनत से यह आयाम स्थापित हुआ है।
 विद्यालय निरंतर विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
 इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन, सुरेश ओली, रमेश जोशी, विजय कुमार कनकुरिया, प्रमोद कुमार तलनिया, चंद्रा भंडारी, गीता भट्ट, पूरन पांडेय, मनीष ठाकुर, सुरेंद्र रावत, विक्रम नाथ, नीतू चंद, ऊषा चौसाली, प्रभा जोशी, गीता पांडेय, कल्पना चंद, दिगंबर भट्ट, दया किशन पंत, ललित कापड़ी, नवीन भट्ट,  हरीश भट्ट, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, गिरीश जोशी, अर्जुन बिष्ट, आदि उपस्थित रहे।

Wednesday, 1 March 2023

नए लुक में दिखे राहुल गाँधी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में देंगे व्याख्यान

No comments :
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और शीर्ष नेता राहुल गांधी  ब्रिटेन की यात्रा पर एक नये लुक में नजर आये है। बीते वर्ष 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो के बाद से उन्होंने दाढ़ी बाल नही कटवाए थे, लेकिन अपनी सात दिनों की ब्रिटेन यात्रा में वे ट्रिम की हुई दाढ़ी और छोटे बालों के साथ ही कोट पैंट और टाई पहने भी दिख रहे हैं। राहुल गांधी ब्रिटेन की प्रसिद्ध कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लर्निंग टू लिसन इन द 21 सेंचुरी विषय पर व्याख्यान देंगे, साथ ही भारत चीन संबंधों पर भी बात रखेंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र भी हैं। 

Sunday, 26 February 2023

कितना गिरेंगे अडानी ग्रुप के शेयर? बाजार में मचे हाहाकार के बीच ग्रुप की टीम विदेश रवाना।

No comments :
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग द्वारा अडानी समूह को लेकर खुलासा करने के बाद से अडानी के पतन का सिलसिला शुरू हो गया है। अडानी के शेयरों में लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है। वहीं गौतम अडानी का नेटवर्थ धराशाही हो गया है। अडानी जो 23 जनवरी को 130 अरब की संपत्ति के साथ दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे, वो गिरकर 35वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अडानी की संपत्ति मात्र 34 अरब डॉलर रह गई है। अडानी समूह एक तरफ निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए वर्ल्ड टूर पर निकला है तो वहीं दूसरी ओर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद उनके शेयर बेदम साबित हो रहे हैं। सोमवार को भी बाजार खुलने के साथ ही अडानी के शेयरों का दम निकल गया।


अडानी के शेयरों का हाल

अडानी के शेयरों का बुरा हाल है। कभी निवेशकों को मालामाल बनाने वाली अडानी समूह की कंपनियों के शेयर आज लगातार नीचे की ओर लुढ़क रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कंपनी के एक शेयर को अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के लिए 527 फीसदी की छलांग लगानी होगी। अडानी के शेयरों के आज के हाल को देखें तो सुबह 10.40 बजे तक इन शेयरों का हाल कुछ इस तरह का है।
  • अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर आज 5.7 फीसदी गिरकर 1240 रुपये पर पहुंच गया।
  • अडानी पोर्ट्स के शेयरों में मामूली तेजी देखने को मिली। पोर्ट्स के शेयर 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 563 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
  • अडानी पावर का बुरा हाल है। अडानी पावर के शेयर 5 फीसदी के करीब गिरकर 139.85 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
  • अडानी ट्रांसमिशन का हाल भी बेहाल है। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 4.99 फीसदी गिरकर 676.35 रुपये पर पहुंच गई है।
  • अडानी ग्रीन एनर्जी 5 फीसदी गिरकर 462.45 रुपये पर पहुंच गया है।
  • अडानी टोटस गैस 5 फीसदी गिरकर 715 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
  • अडानी विल्मर 4.68 फीसदी गिरकर 345.35 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
  • एसीसी सीमेंट के शेयर 1.75 फीसदी गिरकर 1699.35 रुपये पर लाल निशान के साथ नीचे गिर रहा है।
  • अंबुजा सीमेंट के शेयरों में 2.82 फीसदी की गिरावट आई है और ये शेयर 335.50 रुपये तक गिर गए हैं।
  • NDTV के शेयर 4.98 फीसदी टूटकर 181 पर आ गए हैं। 
  • इधर अडानी ग्रुप की टीम निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए तीन दिन के वर्ल्ड टूर पर निकली है। 

Thursday, 16 February 2023

जल्द ही उड़ने वाली टैक्सी का मजा ले सकेंगे आप। जेट सूट पहनकर भी उड़ सकेंगे।

No comments :

 बेंगलुरु के बाहर येलहंका वायु सेना स्टेशन परिसर में चल रहे 'एयरो इंडिया' शो में देश की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी  का प्रदर्शन किया गया है. ये इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी बेहद ही खास है. फिलहाल इसके ट्रायल पर काम चल रहा है. उम्मीद है कि साल 2024 के अंत तक या फिर 2025 के शुरुआत में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा. आइए अब जानते हैं इस टैक्सी की खासियतों के बारे में। 

1- 160 किलोमीटर की रफ्तार से यह टैक्सी 200 किलोमीटर तक जा सकती है। 

2- यह इलेक्ट्रिक टैक्सी वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग करती है। 

3- इसमें पायलट के अलावा दो और लोग जा सकते हैं। 

4- इसकी मदद से शहर के अंदर लोगों को लाने ले जाने और सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में सड़क के मुकाबले 10 गुना अधिक तेजी से काम किया जा सकता है। 

5- इसका किराया मौजूदा टैक्सी के किराए से दो 3 गुना ज्यादा होगा। 

एयरो इंडिया' शो में एक ऐसे जेट सूट को भी प्रदर्शित किया गया है, जो कि इंसान को लेकर हवा में उड़ सकता है. दरअसल इसे पहनकर इंसान जेट बन जाता है और हवा में उड़ सकता है. 50 से 60 किलोमीटर रफ्तार से यह सूट सात से नौ मिनट तक 10 किलोमीटर तक दूर हवा में उड़ सकता है. यह पूरी तरह से देश में बना हुआ है. 

Sunday, 29 January 2023

फ्रॉड को राष्ट्रवाद की आड़ में छुपा नहीं सकते:अडानी के' राष्ट्र पर हमला' वाले जवाब के बाद बोला हिंडनवर्ग

No comments :
 अखबार 'The Hindu' मे प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार
29 जनवरी को, 413 पन्नों की एक विस्तृत रिपोर्ट में, अदानी समूह ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था और हिंडनबर्ग रिपोर्ट को "भारत और उसके स्वतंत्र संस्थानों पर हमला" करार दिया था।

 अडानी समूह ने कहा था कि रिपोर्ट "निराधार" थी और "झूठा बाजार बनाने के लिए एक गुप्त मकसद से प्रेरित थी" और यू.एस. फर्म को वित्तीय लाभ कमाने की अनुमति देती है।

 यह केवल किसी विशिष्ट कंपनी पर एक अनुचित हमला नहीं है, बल्कि भारत, भारतीय संस्थानों की स्वतंत्रता, अखंडता और गुणवत्ता, और विकास की कहानी और भारत की महत्वाकांक्षा पर एक सुनियोजित हमला है।

 इन बयानों का जवाब देते हुए, हिंडनबर्ग रिसर्च ने आज सुबह कहा, समूह ने "मूल मुद्दों से ध्यान हटाने की उम्मीद की और इसके बजाय एक राष्ट्रवादी कथा को उकसाया।"

 इसमें कहा गया है, "संक्षेप में, अडानी समूह ने अपने उल्कापिंड उदय और अपने अध्यक्ष, गौतम अडानी की संपत्ति को भारत की सफलता के साथ मिलाने का प्रयास किया है।"

 हिंडनबर्ग समूह ने इसके बजाय यह आरोप लगाया कि "भारत का भविष्य अडानी समूह द्वारा रोका जा रहा है, जिसने व्यवस्थित रूप से देश को लूटते हुए खुद को भारतीय ध्वज में लपेट लिया है," और कहा कि 413-पृष्ठ खंडन में, केवल "लगभग 30"  पृष्ठ हमारी रिपोर्ट से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित हैं।

 "प्रतिक्रिया के शेष में उच्च स्तरीय वित्तीय, सामान्य जानकारी के 53 पृष्ठों के साथ अदालत के रिकॉर्ड के 330 पृष्ठ शामिल थे," यह कहा।

 शॉर्ट-सेलर ने यह भी कहा कि उसने विशेष रूप से 88 प्रश्न उठाए थे, जबकि अडानी समूह उनमें से 62 का विशेष रूप से उत्तर देने में विफल रहा था।  "इसने कुछ सवालों के जवाब दिए, इसके जवाबों ने बड़े पैमाने पर हमारे निष्कर्षों की पुष्टि की, जैसा कि हमने विस्तार से बताया," यह कहा।

 हिंडनबर्ग ने कहा, "अन्य मामलों में, अडानी ने केवल अपने स्वयं के फाइलिंग की ओर इशारा किया और प्रश्नों या प्रासंगिक मामलों को सुलझाया, फिर से उठाए गए मुद्दों को हल करने में असफल रहा।"

 हिंडनबर्ग की मूल रिपोर्ट ने दो कारोबारी सत्रों में अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में $51 बिलियन की बिकवाली शुरू कर दी है।

भारत की बेटियों नें अंडर 19 महिला टी 20 विश्वकप फाइनल जीतकर रचा इतिहास

No comments :

 भारतीय महिला टीम ने रविवार को पोटचेफ्सट्रूम में अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. भारत महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाला पहला देश बन गया. टीम इंडिया ने अपने तीन विकेट गवांकर 69 रन के टारगेट को 14 ओवर में हासिल किया. जिसमें सौम्या तिवारी (नाबाद 24) और गोंगाडी त्रिशा (24) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. जबकि इंग्लैंड के लिए स्टोनहाउस, स्क्रिवेंस और बेकर ने एक-एक विकेट चटकाए.

इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों के असाधारण प्रदर्शन से इंग्लैंड की टीम खिताबी मुकाबले में 17.1 ओवर में 68 रन ऑलआउट हो गई. जिसमें रयान मैकडोनाल्ड गे 19 रन बनाकर अपनी टीम की टॉप स्कोर्र रही. भारत के लिए टीतास संधु, अर्चना देवी और पार्शवी चोपड़ा ने दो-दो विकेट लिए. जबकि शैफाली वर्मा, मन्नत कश्यप और सोनम यादव ने एक-एक शिकार किए.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला सीनियर टीम के साथ दो वर्ल्ड कप और एक राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल का हिस्सा रह चुकी शेफाली वर्मा

ने कप्तानी करते हुए ट्रॉफी जीतकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है.

Friday, 27 January 2023

के आई टी एम कालेज में कवियों ने बाँधा शमा

No comments :
 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सीमांत क्षेत्र खटीमा के प्रतिष्ठित केआईटीएम डिग्री कॉलेज परिसर में प्रथम काव्य कुंभ 2023 काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। केआईटीएम डिग्री कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर कमल बिष्ट के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नेपाल व भारत की सुप्रसिद्ध कवियों ने शिरकत कर अपने काव्य पाठ से समा बांध दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गणाई गंगोली डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सिद्धेश्वर सिंह ने जहां शिरकत की।
 वही कार्यक्रम का संचालन खटीमा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कवि व शिक्षक डॉ महेंद्र प्रताप पांडे नंद द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम से पहले सभी आगंतुक कवियों का केआईटीएम डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राओं वह कॉलेज प्रबंधन द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया। वही मुख्य अतिथि डॉ सिद्धेश्वर सिंह, कॉलेज प्राचार्य एस सी गुप्ता,कमल बिष्ट, हंसा बिष्ट, डॉ महेंद्र प्रताप पांडे “नंद”सहित अन्य वरिष्ठ कवियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर काव्य प्रथम कुंभ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
गणतंत्र दिवस को लेकर आयोजित कवि सम्मेलन में सुप्रसिद्ध कवि राज सक्सेना द्वारा काव्य पाठ कर श्रोताओं की जमकर तालियां बटोरी।
जबकि सुप्रसिद्ध कवि रामरतन यादव ने अपने काव्य पाठ
ड्रैगन की टेढ़ी चालू को चलने नहीं देंगे,
भूले से उसकी दाल को गलने ना देंगे,,की प्रस्तुति दी।

वही नेपाल से आई सुप्रसिद्ध कवियत्री सरिता पंथी ने ..
रखा कदम जो हमने पता सबको चल गया,
आज उनके शहर का मौसम भी बदल गया,,

प्रसिद्ध शायर एडवोकेट एम इलियास सिद्धिकी ने..

हमारा मुल्क यारो हमको जानो दिल से प्यारा है,
बहाकर खूं शहीदों ने इसे अपने संवारा है,,

डॉ रूप चंद्र शास्त्री”मयंक”
मन सुमन हो खिले,उससे हो गर मिले,
लहराता हुआ वो चमन चाहिए,,

शक्तिफार्म सितारगंज से आई कवयित्री  पुष्पा जोशी”प्राकाम्य”

तिरंगे में लिपट आना आसान नही होता,
कड़कती बिजलियो से दिल में एक तूफान है,,

शिव भगवान मिश्र द्वारा

मानव जाति जाति हो सबकी,
राष्ट्र धर्म हो धर्म सभी का,,
चले इसी पर सभी नवयुवक,तब होगा उत्थान राष्ट्र का,,

शिक्षक कवि रघुराज सिंह यादव द्वारा..
हम तो तुमपे है बलिहारी हो रसिया,
तेरी होवे जै जै कारी हो बधाई रसिया,,

एड शहाना बेगम द्वारा..
रंग लाई दुआ तो करिश्मा हो गया,
जो नजर में न था वह मेरा हो गया,,
कवयित्री दया भट्ट दया द्वारा..
नव वर्ष का अभिनंदन करती हूं,
पूज्य प्रभु को वंदन करती हूं,,

कवयित्री तुलसी बिष्ट द्वारा..
तुम संग मेरी ना होते,
तुम मौन मेरा पढ़ लेते,,

कवयित्री हेमा जोशी “परू”
श्याम वरन बालन में गजरा,
बिंदिया भाल सजाई है,,

कवित्री बसंती सामंत द्वारा..
आधा-आधा निकला चांद है मुझको चाहे सारी रात है..,,

कवयित्री राधा तिवारी “राधे गोपाल” द्वारा..
बात कुर्बानियां अब बताने लगी,
याद उनकी हमें मन में आने लगी,,

युवा कवि आकांक्षा जोशी द्वारा..
अब तो बढ़ाइए, कदम तो बढ़ाइए,
मां के विश्वास का, परचम लहराइए,,

कवि रविंद्र पांडे “पपीहा” द्वारा..
इश्क मोहब्बत की, इंतहा कोई इनसे पूछे,
हवस प्रेम का नाम नहीं है, कोई इनसे पूछे,,

पत्रकार कवि दीपक फुलेरा द्वारा..
क्यों सोचते हो व्यर्थ, सब तुम्हारा है,
चल पढ़ो संकल्प कर, यह तुम्हारा है,,

युवा कवि आकाश प्रभाकर..
इस मिट्टी को अपमानित करने की हिमाकत करते हो,
बिन कारण ही खुद मौत की दावत करते हो,,

युवा कवि विपिन जोशी द्वारा..
सरगम का शुरू से अगर मिला ना होता,
हिंदी का हर दिलों में यूं सम्मान ना होता,,
युवा कवि बाबा विमलेश कुमार द्वारा..

हे भारत के युवा जागो अब तो तुम उठ जाओ ना, कब तक यूं सोते रहोगे,यू तो व्यर्थ समय गवाओं ना,,

इन समस्त कवियों के अलावा मंच पर ओंकार बिष्ट, आरबी सिंह राना, राम नरेश शर्मा सहित kitm के बच्चों ने बेहतरीन काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में केआईटीएम के मैनेजिंग डायरेक्टर कमल बिष्ट ने भी अपनी स्वरचित रचना सुना कर काव्य पाठ में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। साथ ही काव्य कुंभ कार्यक्रम को हर वर्ष आयोजित कराए जाने की बात कही।कार्यक्रम के अंत में सभी कवि गणों को केआईटीएम के मैनेजिंग डायरेक्टर कमल बिष्ट प्राचार्य एससी गुप्ता द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

kITM डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रथम काव्य कुंभ कार्यक्रम में विशिष्टअतिथि के रूप में कैलाश चंद्र पांडे, खटीमा क्षेत्र के प्रसिद्ध संगीतकार शेरी सिंगर,त्रिलोक जोरा,खटीमा मॉर्निंग के संपादक जितेंद्र पारुथी,केसर पारुथी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति केआईटीएम कॉलेज स्टाफ् व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

क्षेत्र की सम्मानित हस्तियों के साथ डायनेस्टी में मनाया गया गणतंत्र दिवस व देवी सरस्वती का पर्व

No comments :


 

 डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म खटीमा में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती के पूजन पर्व बसंत पंचमी के अंतर्गत विद्यालय में सामूहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सम्मानित अतिथि भुवन कापड़ी विधायक खटीमा, मोहिनी पोखरिया, विमला बिष्ट मंडल अध्यक्ष झनकट, हयात सिंह बंगला पूर्ति निरीक्षक खटीमा, गौतम भंडारी एलआई यू सब इंस्पेक्टर  सुदर्शन वर्मा,प्रकाश तिवारी, नवीन भट्ट, दीपक बिष्ट शैरी सिंगर, निर्मल न्योलिया, नरेंद्र रौतेला, विक्रम भाट, विक्रम बुंगला, प्रकाश तिवारी, नवीन भट्ट, कविता कापड़ी,शमशाद पिथौरागढ़ी, यू सी बहुगुणा , नरेंद्र आर्या, माधव चंद, विक्रम बुंगला, सतीश भट्ट, अजय सिंह, नवीन कापड़ी, रमेश चौहान, बालकिशन थापा, अजय बाजपेई, नवनीत जोशी, गजेंद्र चंद, गणेश चौसाली,राधा तिवारी राधे गोपाल व विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस पर्व पर विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती की वंदना गायन के साथ-साथ अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक  धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने विद्यार्थियों व उपस्थित अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए करते हुए कहा कि देश के सभी राष्ट्रीय  पर्व व संविधान पर हमें गर्व है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, डायरेक्टर  प्रेमा भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन, भरत बिष्ट, दिगंबर भट्ट, कविता सामंत, दया किशन पंत, अशोक जोशी, कमल सुयाल, विजय रावत,  हरीश भट्ट, गायत्री भट्ट, गिरीश जोशी, सविता रावत, केशव जोशी, पूरन पांडे, केएस ज्याला, नवीन चंद्र भट्ट, ललित मोहन कापड़ी, रमेश जोशी, प्रभा जोशी, गीता पांडेय, दीपा मेहरा, भावना सामंत, बलवंत सिंह ऐरी,  उषा चौसाली आदि उपस्थित रहे।

Thursday, 26 January 2023

खटीमा में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी पर्व

No comments :
खटीमा में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, तहसील, कोतवाली, वन विभाग, जल संस्थान, ब्लॉक, एलआईसी सहित विभिन्न सरकारी, अर्ध सरकारी व निजी संस्थानों के कार्यालयों पर झंडा फहराया गया, स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी भी निकाली, ईस्टर इंडस्ट्रीज के प्रबंधक अजय मेहता ने फैक्ट्री परिसर में ध्वजारोहण किया और समस्त क्षेत्रवासियों, प्रदेश व देश वासियों गणतंत्र दिवस के साथ ही बसंत पंचमी की भी शुभकामनाएं दी इसके उपरान्त उन्होंने गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर ईस्टर कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी कर्मचारियों को बधाई दी तथा समस्त पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया इस दौरान उपस्थित सुनील गुप्ता , वीरेंद्र सिंह यादव , रामकुमार शर्मा , बी पी सिंह , विमल कुमार आदि उपस्थित रहे, जबकि पॉलिप्लेक्स फाइबर तारा बाल संस्कार संस्थान, पूर्व सैनिक संगठन, लायंस,भारत विकास परिषद, तथा भाजपा व कांग्रेस आदि संगठनों व राजनीतिक दलों द्वारा अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया वही डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल अकैडमी, सिटी कान्वेंट, नोजगे, अलक्ष्या,सर्राफ, हिंद, अलकेमिस्ट, शिक्षा भारती,  ट्रेफोर्ड, संस्कार भारतीय इंटरनेशनल, आरएलके, महर्षि विद्या मंदिर आर पी पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग फील्ड,राणा प्रताप, विद्या मंदिर, एस के पब्लिक स्कूल, सोर वैली पब्लिक स्कूल, सरस्वती एकेडमी, न्यू लाइट पब्लिक स्कूल नानकमत्ता हेल्पलाइन सहित विभिन्न निजी वह सरकारी स्कूलों में झंडारोहण तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथी बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना व हवन यज्ञ भी किए गए।