Friday, 25 August 2023
आई आई टी बॉम्बे को किसने दिया 160 करोड़ का दान
लगातार मुश्किल हालातों का सामना कर रहे देश के प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों की मुश्किलों के बीच आईआईटी बॉम्बे के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है।खुद को गुमनाम रखने की शर्त पर आई आई टी बॉम्बे के
एक पूर्व छात्र ने 18.6 मिलियन की रकम दान की है. आईआईटीबी के निदेशक सुभाशीष चौधरी ने इसकी तुलना उन मंदिरों से की, जहां लोग हुंडी में उदार रूप से दान डालते हैं.सुभाशीष चौधरी ने TOI से कहा कि यह पहली बार है कि हमें कोई गुमनाम दान मिला है. वास्तव में, जबकि यह संयुक्त राज्य अमेरिका में आम चलन है, मुझे नहीं लगता कि भारत में किसी भी विश्वविद्यालय को कोई ऐसा डोनेशन मिला है जहां डोनर गुमनाम रहना चाहता है. दानदाताओं को पता है कि जब वे आईआईटीबी को पैसा देंगे, तो इसका उपयोग कुशलतापूर्वक और सही उद्देश्य के लिए किया जाएगा. दान करने वाले पूर्व छात्र के बारे में प्रो चौधरी ने कहा कि भारतीय शिक्षा जगत में यह एक दुर्लभ घटना है कि कोई परोपकारी व्यक्ति गुमनाम रहना चाहता है.
आईआईटी बॉम्बे ग्रीन एनर्जी एंड सस्टेनेबिलिटी रिसर्च हब की स्थापना के लिए पूर्व छात्र से 18.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर के दान का इस्तेमाल करेगा. यह योगदान वैश्विक जलवायु संकट से निपटने में संस्थान की भूमिका को फिर से परिभाषित करेगा. संस्थान ने एक बयान में कहा, यह हब उपनगरीय पवई में आईआईटी बॉम्बे परिसर में एक अत्याधुनिक शैक्षणिक भवन के भीतर स्थित होगा और इसका फोकस महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक फैला होगा.
No comments :
Post a Comment