Monday, 29 August 2022
फोन पर स्मृति ईरानी की आवाज नहीं पहचानी,लेखपाल के खिलाफ बैठी जांच
उत्तर प्रदेश के अमेठी से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की आवाज़ फ़ोन पर न पहचानने वाले लेखपाल के ख़िलाफ़ जाँच के आदेश दिए गए हैं.
समााचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मुसाफ़िरख़ाना तहसील के अंतर्गत आने वाले पूरे पहलवान गांव में रहने वाले करुणेश ने 27 अगस्त को स्मृति इरानी को एक शिकायती चिट्ठी लिखी थी. इस चिट्ठी में शख्स ने बताया कि पेशे से शिक्षक उनके पिता की मौत के बाद उनकी मां सावित्री देवी को पेंशन मिलनी थी. लेकिन लेखपाल दीपक की ओर से सत्यापन पूरा न किए जाने की वजह से ये पेंशन अटकी हुई है.
इसके बाद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने लेखपाल को फ़ोन लगाया लेकिन लेख़पाल ने उनकी आवाज़ नहीं पहचानी.
अमेठी के चीफ़ डेवलेपमेंट ऑफ़िसर अंकुर लाथर ने पीटीआई से कहा कि करुणेश की चिट्ठी के अनुसार ये मुसाफ़िरख़ाना लेखपाल दीपक की लापरवाही से जुड़ा मामला है और उन्होंने अपना दायित्व सही से पूरा नहीं किया.
अंकुर लाथर ने बताया कि मुसाफ़िरख़ाना के सब-डिविज़नल मैजिस्ट्रेट को इस मामले की जाँच के आदेश दिए गए हैं. इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी.
इससे पहले बीते शनिवार जब केंद्रीय मंत्री इरानी ने करुणेश की शिकायत पर लेखपाल को फ़ोन किया था तो लेख़पाल ने उन्हें पहचाना नहीं. इसके बाद सीडीओ अंकुर लाथर ने फ़ोन अपने हाथ में लिया और लेखपाल को दफ़्तर में आकर मिलने को कहा. लेखपाल फिलहाल मुसाफ़िरखाना तहसील की गौतमपुर ग्राम सभा में कार्यरत हैं.
Sunday, 28 August 2022
हर संदिग्ध परीक्षा और भर्ती की जांच हो और दोषियों को सजा मिले:भुवन कापड़ी
Friday, 26 August 2022
मनीला(फिलीपींस)जाएंगे जी बी पंत कृषि विश्वविद्यालय के 20 विद्यार्थी
फिलीपींस में कृषि के नए तरीके जानने के लिए जी बी पंत कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय पन्तनगर के 20 छात्र छात्राएं मनीला जाएंगे।विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के ये छात्र छात्राएं इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट मनीला के लिए 30 अगस्त को रवाना होंगे जहाँ वे एक माह तक वहां के कल्चर,खेती करने के तरीकों,शोध,उत्पादकता, शिक्षण कार्य आदि के गुर सीखेंगे,वि.वि.परिसर स्थित राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा परियोजना भवन में तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे छात्र छात्राओं ने कहा कि इस विजिट से जहां विविध जानकारियां हासिल होंगी वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध करने के अवसर भी मिल सकेंगे।मनीला जाने वाले विद्यार्थियों में अनुभव राणा,रजनीश पांडेय,गौरव कबड़वाल, प्रियांशु दीक्षित सौरव गोस्वामी,उर्वी राय,राशि चहल,भाविक बिष्ट,स्वेच्छा तिवारी,रिया मेहरा,शैलजा पंत,प्रेरणा पाखवाल,कावेरी मुथन्ना,आरती पुरोहित, कामाक्षी कांडपाल,आदित्य पुशोला,सक्षम राजपूत, रवि कुमार झा,लोकेश बोहरा,चिराग किशोर शामिल हैं।Thursday, 25 August 2022
बिल्किस दोषियों की रिहाई का सुप्रीम कोर्ट करेगा परीक्षण
Wednesday, 24 August 2022
यू के एस एस सी समेत सभी परीक्षाओं व भर्तियों में गड़बड़ी पर मुख्यमंत्री की दो टूक
Tuesday, 23 August 2022
खटीमा डायनेस्टी के सरफराज इंडियन आइडियल में दिखाएंगे जलवा
खटीमा के डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी के छात्र सरफराज सकलैनी शीघ्र ही इंडियन आइडियल के मंच पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।सुरीली व दिलकश आवाज के स्वामी सरफराज का चयन इंडियन आइडियल के सीजन 13 के लिए हुआ है जो कि विद्यालय के साथ ही क्षेत्र के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।उनकी इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेन्द्र भट्ट ने सरफराज के साथ ही उन्हें तराशने वाले संगीत शिक्षकों नर सिंह कुंवर,रेनू उपाध्याय, दयाकिशन नैलवाल को भी बधाई दी है साथ ही सरफराज को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।Sunday, 21 August 2022
भारत विकास परिषद की प्रतियोगिता में डायनेस्टी रहा अब्बल
Thursday, 18 August 2022
उत्तराखंड के ब्लॉक प्रमुखों को प्रतिमाह मिलेंगे 10 हजार
महाराष्ट्र के समुद्र तट पर मिली ए के 47 लदी वोट,पुलिस कर रही है जांच
Wednesday, 17 August 2022
जन्माष्टमी आज मनाएं या कल,क्या कहते हैं जानकार?
रक्षाबंधन की तरह ही इस बार जन्माष्टमी मनाए जाने को लेकर भी मतभेद सामने आ रहे है,आज और कल की उहापोह के बीच हालांकि सरकार द्वारा कल यानि 19 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी घोषित कर दी है लेकिन जनता का एक बड़ा वर्ग इससे सहमत नहीं है।लालमणि निवाड़ रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी आचार्य पंकज काण्डपाल के अनुसार आज दिन भर तो सप्तमी है लेकिन रात्रि 9 बजकर 10 मिनट से अष्टमी शुरू हो जा रही है जो कि कल 19 अगस्त की रात्रि 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगी।अब चूंकि मान्यता के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे का माना जाता है इसी कारण भक्तगण 12 बजे ही पूजा अर्चना के साथ जन्मोत्सव अष्टमी को मनाते हैं इसलिए 12 बजे की अष्टमी आज ही रहेगी,कल 12 बजे नवमी चल रही होगी। पूजा रात्रि 12 बजे होने के चलते उदय व्यपिनी का यहां पर कोई अर्थ नही है।अब स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम
चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का ग्रामीणों ने किया सम्मान
खटीमा के कुटरी में होशियार सिंह कन्याल के यहां 25 जून को हुई चोरी का पुलिस द्वारा विगत दिवस खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों की माल समेत गिरफ्तारी पर ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र कन्याल के नेतृत्व में चकरपुर पुलिस चौकी जाकर पुलिस टीम को सम्मानित किया,चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी,का.नासिर,शाहनवाज, हरीश जोशी,रमेश,प्रेम,नवीन रजवार,हरीश चंद्र को ग्रामीणों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया,सम्मानित करने वालों में कुटरी के प्रधान मदन सिंह,पटिया के प्रधान अनिल चंद,बूढ़ा बाग के प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र राज,नदंना के प्रधान प्रतिनिधि पूरन चंद्र जोशी, होशियार सिंह कन्याल,क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश चंद,हिमांशु तिवारी,जीवन खर्कवाल,नन्दन चौहान, गोविंद खोलिया,पुष्कर भट्ट,विक्रम चंद,शकुंतला,लक्ष्मी देवी,चंदा देवी,आशा देवी,विनोद चंद,किशन चंद आदि शामिल थे।Tuesday, 16 August 2022
सिटी कॉन्वेंट में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम
लायंस ने मुख्य चौक पर सामूहिक राष्ट्रगान के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ अलक्ष्या मे मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
अलक्ष्या पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया, सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण से एनसीसी कैडेट के नेतृत्व में 4 सदनों के विद्यार्थियों व समस्त शिक्षकों के द्वारा तिरंगों के साथ विद्यालय से खटीमा के मुख्य चौराहे तक प्रभात फेरी निकाली गई प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के लगाए, तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंध निदेशक मधुसूदन दास गोस्वामी प्रबंधक द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया गया तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया इसमें एनसीसी कैडेट्स ने पद संचरण उपरांत राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों व नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई विद्यालय के प्रबंध निदेशक मधुसूदन दास ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी सभी अभिभावकों बच्चों अध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही उन्होंने कहा कि आज हम जब आजाद भारत में आजादी की 76 वी वर्षगांठ मना रहे हैं इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ हमारे उन असंख्य वीरों को जाता है जिन्होंने अपना सबसे बड़ा बलिदान प्राणों की आहुति दे कर दिया है अंत में कार्यक्रम का समापन कर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को मिष्ठान वितरण किया गया इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक विनोद बोहरा प्रधानाचार्य कौशल तिवारी कल्याण सिंह बिष्ट सीमा भट्ट दीपा बिस्ट दीक्षा देऊपा तनुजा गहतोडी दिनेश चंद्र चिलकोटी अजय बोहरा शालिनी राणा, मनीष कलोनी नैंसी बंसल, हरीश खोलिया, नीरज जोशी आदि उपस्थित रहे।हम सिर्फ सरकार संभाल रहे हैं चला नहीं रहे,कर्नाटक के कानून मंत्री की कॉल रिकार्डिंग हुई लीक
विशिष्ट छात्रों व नागरिकों को डायनेस्टी ने दिया सम्मान
आई टी बी पी जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी,कईयों के हताहत होने की आशंका
जम्मू एवं कश्मीर में 39 सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही बस खाई में गिर गई है. ये बस 39 कर्मियों (आईटीबीपी से 37 और जेकेपी से 2) को ले जा रही थी. बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने के बाद वह सड़क किनारे नदी में गिर गई. अमरनाथ यात्रा सम्पन्न कराने के बाद सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे. राहत और बचाव कार्य जारी है. इस हादसे में कई जवानों के हताहत होने की आशंका है, विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.Monday, 15 August 2022
पूर्व सैनिकों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
आजादी के 75वे अमृत महोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला नैनीताल के गौरव सेनानियों ने सु.मे. गोविंद सिंह बड़ती (अ.प्रा.) की अध्यक्षता में भगवानपुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल के लॉन में हमारी आन बान शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान व मिष्ठान वितरण के उपरांत एक विशाल दोपहिया/ चौपहिया तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा भगवानपुर से निकलकर *एस* मोड़ होते हुए, ऊंचापुल, काठघरिया चौराहे से होते हुए कमलुआगांजा चौराहा होते हुए कुसुमखेड़ा चौराहा होते हुए वापस ऊंचापुल होते हुए लक्ष्मी ज्वेलर्स के पास आकर यात्रा का समापन हुआ। अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री पूर्व सैनिक भुवन भगत जी, जिला मंत्री एवं मीडिया प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह भड़ , महामंत्री सु.मे प्रकाश जोशी, उपाध्यक्ष सु. मे. हरीश बिष्ट , उपाध्यक्ष डीके जोशी , कोषाध्यक्ष सु.मे. गोविंद रावत, सु.दान सिंह बुंगला , पूर्व सैनिक भुवन पांडे , वार्ड 41 के पार्षद चंद्रप्रकाश आर्या के अलावा बड़ी तादात में पूर्व गौरव सेनानी झंडारोहण और तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।Sunday, 14 August 2022
नेहरू ने आखिर क्यों नहीं फहराया था लालकिले पर 15 अगस्त 1947 को तिरंगा।
38 साल पहले हुई थी शहादत,कल 15 अगस्त 2022 को घर पहुंचेगा पार्थिव शरीर
पहाड़ी दरकने से हल्द्वानी-अल्मोड़ा मार्ग बंद
हल्द्वानी- अल्मोड़ा मार्ग में आज क्वारब से चोपड़ा के बीच अचानक पहाड़ दरकने से भारी मलबे के साथ विशाल बोल्डर सड़क मार्ग पर गिर गये । जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलने पर क्वारब चौकी इंचार्ज बालकृष्ण आर्य व गोविंदी टम्टा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संभावित दुर्घटना की आशंका को देखते हुए इस मार्ग पर यातायात रूकवा दिया गया है। जिसके चलते एक तरफ खैरना व दूसरी तरफ अल्मोड़ा की ओर से आने वाले यात्री वाहनों की लंबी कतारें काफी दूर तक लग गई हैं। इधर एनएच व निर्माण कंपनी के पीएम अरविंद गुप्ता, तय्यब खान सहित तमाम अधिकारी मौके पर ही जुटे हुए हैं।Saturday, 13 August 2022
नहीं रहे दलाल स्ट्रीट के बिग बुल
स्कूली बच्चों की रैलियों से वातावरण हुआ तिरंगामय
आज अलक्ष्या पब्लिक स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में विद्यालय के समस्त एनसीसी कैडेट व विद्यार्थियों एवं शिक्षक गणों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई सर्वप्रथम प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से बाहर बालाजी कॉलोनी सरदार पट्टी मल्ली टिगरी टिगरी चौराहा अमाउं से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंचे प्रभात फेरी के दौरान एनसीसी कैडेट एवं विद्यार्थियों ने देश भक्ति के नारे लगाए विद्यालय परिसर को भारतीय तिरंगे से सजाया गया था प्रभात फेरी का संचालन एनसीसी के प्रशिक्षक जगदीश सामंत लेफ्टिनेंट अजय बोहरा थर्ड आफिसर दिनेश चिलकोटी व्यायाम शिक्षक दीपक भट्ट संदीप कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक विनोद बोहरा प्रधानाचार्य कौशल तिवारी हरीश खोलिया संतराम चंद्रकला उपरेती भगवती भट्ट महेंद्र धामी दीक्षा देवपा अमरचंद राजीव राणा आदि शिक्षक गण उपस्थित थे वहीं डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म खटीमा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट बृजपाल सिंह नेगी, प्रीति शर्मा असिस्टेंट कमांडेंट व विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के एनसीसी कैडेटों द्वारा मुख्य अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। संपूर्ण विद्यालय प्रांगण तिरंगे झंडे के रंग में छाया रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति से संबंधित अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव की इस पावन बेला पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा हमारे भारत की पहचान है किसी भी देश की संस्कृति उसके लोगों के ह्रदय और आत्मा में बसती है। देश के विकास में योगदान देना और देश को सशक्त बनाना भी देशभक्ति है। इसलिए देश के सभी नागरिकों को देश की रक्षा, स्वाभिमान एवं विकास के लिए काम करना चाहिए। देश की प्रगति एवं विकास पर हमारा विकास निर्भर करता है। इस दौरान संपूर्ण विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना व जोश देखने लायक था। इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि देशभक्ति की भावना देश के हर नागरिक के अंदर होनी चाहिए, तभी वो देश के प्रति अपने कर्तव्यों को बखूबी समझ पाएगा। देशभक्ति एक अद्भुत एहसास है, जिसे सिर्फ वो ही समझ सकता है, जो अपने देश से बिना स्वार्थ के प्रेम करता है। साथ ही अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि सभी विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर विशेष ध्यान दें, यदि सभी विद्यार्थियों का लक्ष्य केंद्रित रहेगा तो उन्हें निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान विद्यालय के एनसीसी कैडेटों द्वारा प्रभात फेरी व तिरंगा रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा कार्यक्रम व आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम हेतु लोगों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजू भट्ट,डायरेक्टर श्रीमती प्रेमा भट्ट, उप प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर श्री विक्टर आईवन,एनओ कविता सामंत, दया किशन पंत, विक्रम नाथ, उषा चौसाली, सुरेश ओली, मनीष ठाकुर, गीता पाण्डेय, प्रभा जोशी, अशोक जोशी, भरत बिष्ट, विजय रावत, कमल इकराल, रमेश जोशी व विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। *सोर वैली पब्लिक स्कूल से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली* आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में घर घर तिरंगा कार्यक्रम में आज *सोर वैली पब्लिक स्कूल* में समस्त अध्यापकों , छात्र - छात्राओ द्वारा अमाउं के अर्धनगरीय क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । आजादी के अमृत समारोह को यादगार बनाने सभी छात्रों ने पूरे उत्साहपूर्वक भारत माता की जय के नारों से सम्पूर्ण क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया । सोर वैली परिवार की ओर से आजादी के इस महानपर्व की बहुत बहुत शुभकामनाएं। इस कार्यक्रम में प्रबंधक बसंत बल्लभ जोशी , गणेश ठाकुराठी , प्रधानचार्य मो. नईन आदि उपस्थित रहे। जबकि सिटी कॉन्वेंट स्कूल के तीनों सेनाओं के एनसीसी कैडेट्स द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत "हर घर तिरंगा अभियान" में सर्वप्रथम खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी को तिरंगा भेंट कर मुहिम का आगाज़ किया। इसके पश्चात क्षेत्र के नगला तराई में स्थित शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद मनोज सिंह रुमाल के आवास पर उनकी प्रतिमा के आस पास सफाई कर उनके परिजनों को भारतीय ध्वज देकर शहीद मनोज सिंह रुमाल को देशभक्ति नारों के साथ याद किया। तत्पश्चात विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा क्षेत्र के सार्वजनिक अस्पताल जैसे स्वास्तिक हॉस्पिटल में डॉक्टर विवेक अग्रवाल , प्रशासनिक अधिकारी अंजनी विक्रम सिंह , प्रयास हॉस्पिटल में डॉक्टर आरिफ खान को तिरंगा भेंट किया। तत्पश्चात मुंसिफ कोर्ट में सीनियर डिवीजन सिविल जज कुमारी मीनाक्षी शर्मा को तिरंगा भेंट कर हर घर तिरंगा की मुहिम को अंजाम दिया। तिरंगा अभियान की इस मुहिम में एनसीसी कैडेट्स के साथ आर्मी ए एन ओ लेफ्टिनेंट प्रकाश बिष्ट ,नेवल ए एन ओ सब लेफ्टिनेंट वंदना जोशी, एयर विंग सी टी ओ दिग्विजय गंगवार, परमानेंट इंस्ट्रक्टर सतीश नाथ तथा विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेश जोशी उपस्थित रहे. इसके अतिरिक्त नोजगे,सर्राफ,संस्कार भारतीय स्कूल बिगराबाग, शिक्षा भारती स्कूल,हिन्द पब्लिक,अलकेमिस्ट, ट्रेफोर्ड स्कूल,स्कॉलर गुरुकुल,सरस्वती पब्लिक स्कूल,खीमा बिष्ट,स्प्रिंगफील्ड,आर एल के,हेल्पलाइन सहित विभिन्न निजी व शासकीय विद्यालयों में तिरंगा रैली व प्रभात फेरियो ने क्षेत्र का वातावरण तिरंगामय बना दिया। समाचार -devbhoomi ka marm.comThursday, 11 August 2022
यूपी के बांदा में बड़ा हादसा,यमुना में नाव पलटने से 35 लोग डूबे
युके एस एस सी परीक्षा घोटाले में सचिवालय कर्मी गिरफ्तार, अब किसकी बारी?
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSC)के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने उत्तराखंड सचिवालय में अपर निजी सचिव और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। चचेरे भाई ने परीक्षा में नकल कर 163वीं रैंक हासिल की थी। आरोप है कि अपर निजी सचिव ने अपने घर पर परीक्षा के पेपर खरीदने की डील कराई थी। पहले जब पूछताछ हुई तो उसने सारी बात छुपाई। अब लंबी पूछताछ और अभ्यर्थियों के बयान के आधार पर उसकी संलिप्तता की पुष्टि हो गई है।एसटीएफ द्वारा इस मामले में यह 15 वीं गिरफ्तारी है। मंगलवार सुबह जसपुर के कासमपुर गांव निवासी एक अभ्यर्थी तुषार चौहान को गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में तुषार की 163वीं रैंक आई थी। पहले गिरफ्तार हुए कोर्ट के कर्मचारी और अन्य आरोपियों ने तुषार के बारे में बताया था। पता चला कि उसने रामनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में पेपर हल किया था। इसके बाद उसने कई अभ्यर्थियों को यह पेपर मुहैया कराया था। इस काम में उसने भी लाखों रुपये लिए थे। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।पूछताछ में तुषार ने सचिवालय में तैनात अपने भाई गौरव चौहान का नाम भी लिया था। गौरव वहां लोक निर्माण एवं वन विभाग में अपर निजी सचिव है। गौरव चौहान को भी एसटीएफ ऑफिस पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पता चला था कि गौरव ने अपने घर दो अभ्यर्थियों से 15-15 लाख रुपये में सौदा किया था। जब रिजल्ट आया तो इसमें से 24 लाख रुपये लिए भी गए। पूछताछ में पहले तो गौरव इन बातों से इनकार करने लगा, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों से गौरव के घर में अभ्यर्थियों के आने का पता चला। लंबी पूछताछ के बाद गौरव चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पूछताछ में कई और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।Wednesday, 10 August 2022
खटीमा का ये युवा बना करोड़पति!
ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर करोड़ों जीतने वालों में खटीमा का नाम भी जुड़ चुका है,सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खटीमा के सैंजना गांव के कमल सिंह धामी ने मंगलवार को आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच हुए मैच में अपनी टीम बनाई थी,जिसने सर्वाधिक अंक अर्जित कर 1 करोड़ कमल की झोली में डलवा दिए,इस बाबत कमल सिंह धामी से संपर्क करने की लगातार कोशिश के बावजूद संपर्क नही हो सका।Tuesday, 9 August 2022
अब बाईक सवार भाइयों पर झपटा गुलदार
टनकपुर। प्रदेश में गुलदारों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा ताजा घटना में टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरूबैंड के समीप समीप बीती रात गुलदार बाइक सवारों पर झपटा। गुलदार के द्वारा अचानक किये गए इस हमले में बाइक सवार दो भाई बाल बाल बचे। क्षेत्र में आए दिन हो रहे गुलदार के हमले से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। गुलदार के हमले की अब तक यह चौथी घटना है।जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात शिक्षा विभाग में कार्यरत गंगा प्रसाद अपने भाई पीएलबी अमित कुमार के साथ बाइक संख्या यूके03ए/8891 से पाटी क्षेत्र से टनकपुर की ओर आ रहे थे। लगभग शाम 7ः30 बजे जब वे अमरूबैंड के पास पहुंचे थे तभी घात लगा कर बैठे गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया। गुलदार के हमले से दोनों भाइयों को हल्की खरोच आई है। उन्होंने किसी तरह गुलदार को भगाया और सीधे टनकपुर पहुंचे। पीएलबी अमित कुमार ने बताया उनके द्वारा घटना की मौखिक सूचना तत्काल ककरालीगेट में स्थिति कैम्प चौकी को दी गई। मामले की लिखित सूचना बूम वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन दी गई है। गुलदार के हमले में घायल दोनों भाइयों ने वन विभाग के अधिकारियों से जनमानस की सुरक्षा के लिए व्यापक कदम उठाए जाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि घटनास्थल पर कैमरे तथा पिंजरे लगाए गए हैं। उनकी टीम नियमित शाम 6ः00 बजे से रात 11ः00 बजे तक लगातार गश्त कर रही है। उन्होंने लोगों से दोपहिया वाहन से सफर करने के दौरान सावधानी बरते जाने की बात कही है और कहा है कि बाइक सवार लोग जो भी इस मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं, वह
आजादी से पूर्व जन्मे बुजुर्गों को पंजाबी महासभा ने किया सम्मानित
नीतीश कुमार की भाजपा को नमस्ते,एक बार फिर बनेगी महागठबंधन सरकार!
पटना :
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार सुबह जेडीयू विधायकों और सांसदों की बैठक के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था. इसके बाद आरजेडी-कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर उनके फिर से सरकार बनाने के कयास पुख्ता हो गए थे. नीतीश मंगलवार दोपहर करीब 3.45 बजे राज्यपाल फागू चौहान से मिलने के लिए निकले. उन्होंने मुख्यमंत्री आवास से करीब 500 मीटर दूर राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और अपना त्यागपत्र सौंप दिया. नीतीश जब राजभवन पहुंचे तो उसके बीच समर्थकों की भारी भीड़ 'जिंदाबाद' के नारे लगा रही थी. जेडीयू की विधायक दल की बैठक में नीतीश ने बीजेपी पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया. साथ ही उनकी पार्टी तोड़ने की तोहमत भी मढ़ी.नीतीश कुमार बाद में तेजस्वी यादव से मिलने के लिए बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास के लिए निकल गए.
स्मरणीय है कि, वर्ष 2017 तक आरजेडी के तेजस्वी यादव और उनके भाई तेज प्रताप यादव, नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री थे. जेडीयू, लालू यादव की पार्टी आरजेडी और कांग्रेस के सहयोग से यह सरकार बनी थी. नीतीश यादव ने बीजेपी के साथ संबंध खत्म करते हुए यह गठजोड़ बनाया था. बाद में उन्होंने तेजस्वी और उनके भाई तेजप्रताप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गठबंधन खत्म कर लिया था और बीजेपी के पास वापस लौट गए थे.
बिहार में सत्ता में सहयोगी रहे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच का तनाव चरम पर पहुंच गया था. नीतीश कुमार का मानना था कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह लगातार जेडीयू को विभाजित करने के लिए काम कर रहे हैं. नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के पूर्व नेता आरसीपी सिंह पर अमित शाह के मोहरे के रूप में काम करने का आरोप लगाया था. जेडीयू की ओर से भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के बाद आरसीपी ने पिछले सप्ताह के अंत में जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था. वर्ष 2017 में आरसीपी ने नीतीश कुमार के प्रतिनिधि के तौर पर जेडीयू कोटे से केंद्रीय मंत्रिमंडल ज्वॉइन किया था. बाद में नीतीश ने उनका राज्यसभा का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जिसके कारण आरसीपी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 243 सीटों में से नीतीश की पार्टी JDU ने 45 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि BJP ने 77 सीटों पर विजय हासिल की थी. JDU के कम सीटें जीतने के बावजूद BJP ने नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया था और प्रदेश की कमान उनको सौंपी थी. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राष्ट्रीय जनता दल ने 79 सीटें और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि हम को 4 सीटें मिली थी. बहुमत का आंकड़ा 122 है.
Monday, 8 August 2022
1947 व उससे पूर्व पैदा हुए बुजुर्गों को सम्मानित करेगी पंजाबी महासभा
Tuesday, 2 August 2022
कॉमनवेल्थ में भारत को 5वां गोल्ड
लॉन बाउल्स के बाद अब टेबल टेनिस की दुनिया से भी भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय पुरुष टीम ने सिंगापुर को फाइनल मुकाबले में 3-1 से हराते हुए गोल्ड जीता है. वेटलिफ्टिंग से भी अच्छी खबर है भारत के विकास ठाकुर ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. भारत ने अभी तक कुल 12 मेडल जीते हैं जिसमें से 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रान्ज मेडल जीते हैं
इससे पहले लॉन बाउल्स में भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में 17-10 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. यह भारत का पांचवां गोल्ड मेडल है.















