Wednesday, 1 March 2023
नए लुक में दिखे राहुल गाँधी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में देंगे व्याख्यान
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और शीर्ष नेता राहुल गांधी ब्रिटेन की यात्रा पर एक नये लुक में नजर आये है। बीते वर्ष 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो के बाद से उन्होंने दाढ़ी बाल नही कटवाए थे, लेकिन अपनी सात दिनों की ब्रिटेन यात्रा में वे ट्रिम की हुई दाढ़ी और छोटे बालों के साथ ही कोट पैंट और टाई पहने भी दिख रहे हैं। राहुल गांधी ब्रिटेन की प्रसिद्ध कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लर्निंग टू लिसन इन द 21 सेंचुरी विषय पर व्याख्यान देंगे, साथ ही भारत चीन संबंधों पर भी बात रखेंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र भी हैं।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment