Saturday, 27 March 2021
Friday, 19 March 2021
Wednesday, 17 March 2021
जब उल्टी दिशा में भागने लगी जनशताब्दी
खटीमा के साथ ही बनबसा व चकरपुर क्षेत्र के लोग आज शाम उस समय हैरत में पड़ गए जब दिल्ली से टनकपुर जा रही पूर्णागिरि जनशताब्दी ट्रेन बनबसा से टनकपुर जाने की बजाय उल्टे खटीमा को दौड़ने लगी,चकरपुर के पास इसे उल्टा भागता देख कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया जो जल्दी ही सोसल मीडिया पर वायरल हो गया इस बीच ट्रेन खटीमा से कुछ पहले गोसीकुवा में रुक गई जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई वहीं रेल सेवाओं के प्रति खटीमा के सजग प्रहरी अनमोल अग्रवाल के माध्यम से रेलवे के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी के कोचेज के बीच का प्रेशर पाइप लीक होने से गाड़ी के ब्रेक्स ने काम करना बंद कर दिया था जिस वजह से गाड़ी खटीमा की तरफ ढलान होने के वजह वापस आ गयी जिसे गोसिकुवां के पास नियंत्रित कर लिया गया गया है यात्री सुरक्षित है एवं बसों से अपने गंतव्य स्थल को रवाना हो गए है रेलवे द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही हैFriday, 5 March 2021
Monday, 1 March 2021
पी एम मोदी ने ऐसा क्या कह दिया कि वैक्सीन देने वाली नर्सों की हंसी छूट पड़ी।
दिल्ली :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह जब वैक्सीन लगवाने अचानक ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट अस्पताल पहुंचे तो वहां हड़बड़ाहट मच गई पी एम ने माहौल को हल्का करने के लिए पहले नर्सो का नाम व जन्म स्थान पूछा फिर पूछा कि क्या वे उन्हें टीका लगाने के लिए जानवरो को लगाई जाने वाली निडिल का इस्तेमाल करेंगी ?इस पर नर्स अचकचा गई तब मोदी ने कहा कि माना जाता है कि राजनेता मोटी चमड़ी वाले होते हैं, तो
क्या आप उस निडिल का उपयोग कर रही हैं जिनका पशुओं की चिकित्सा के लिए उपयोग किया जाता है? इससे नर्सें भी अपनी हंसी रोक नही सकी इस तरह से मजाकिया लहजे में यह बात कहकर उन्होंने माहौल हास्यपूर्ण बना दिया। टीका लग जाने के बााद उन्होंने कहा कि यह सब इतनी सहजता से हो गया कि उन्हें पता तक नहीं लगा।
Subscribe to:
Comments
(
Atom
)























