देवभूमि का मर्म

"खटीमा (उत्तराखंड) से प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र"


BREAKING NEWS:-हमारी वेबसाइट पर विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें 9719069776

Sunday, 29 January 2023

फ्रॉड को राष्ट्रवाद की आड़ में छुपा नहीं सकते:अडानी के' राष्ट्र पर हमला' वाले जवाब के बाद बोला हिंडनवर्ग

No comments :
 अखबार 'The Hindu' मे प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार
29 जनवरी को, 413 पन्नों की एक विस्तृत रिपोर्ट में, अदानी समूह ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था और हिंडनबर्ग रिपोर्ट को "भारत और उसके स्वतंत्र संस्थानों पर हमला" करार दिया था।

 अडानी समूह ने कहा था कि रिपोर्ट "निराधार" थी और "झूठा बाजार बनाने के लिए एक गुप्त मकसद से प्रेरित थी" और यू.एस. फर्म को वित्तीय लाभ कमाने की अनुमति देती है।

 यह केवल किसी विशिष्ट कंपनी पर एक अनुचित हमला नहीं है, बल्कि भारत, भारतीय संस्थानों की स्वतंत्रता, अखंडता और गुणवत्ता, और विकास की कहानी और भारत की महत्वाकांक्षा पर एक सुनियोजित हमला है।

 इन बयानों का जवाब देते हुए, हिंडनबर्ग रिसर्च ने आज सुबह कहा, समूह ने "मूल मुद्दों से ध्यान हटाने की उम्मीद की और इसके बजाय एक राष्ट्रवादी कथा को उकसाया।"

 इसमें कहा गया है, "संक्षेप में, अडानी समूह ने अपने उल्कापिंड उदय और अपने अध्यक्ष, गौतम अडानी की संपत्ति को भारत की सफलता के साथ मिलाने का प्रयास किया है।"

 हिंडनबर्ग समूह ने इसके बजाय यह आरोप लगाया कि "भारत का भविष्य अडानी समूह द्वारा रोका जा रहा है, जिसने व्यवस्थित रूप से देश को लूटते हुए खुद को भारतीय ध्वज में लपेट लिया है," और कहा कि 413-पृष्ठ खंडन में, केवल "लगभग 30"  पृष्ठ हमारी रिपोर्ट से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित हैं।

 "प्रतिक्रिया के शेष में उच्च स्तरीय वित्तीय, सामान्य जानकारी के 53 पृष्ठों के साथ अदालत के रिकॉर्ड के 330 पृष्ठ शामिल थे," यह कहा।

 शॉर्ट-सेलर ने यह भी कहा कि उसने विशेष रूप से 88 प्रश्न उठाए थे, जबकि अडानी समूह उनमें से 62 का विशेष रूप से उत्तर देने में विफल रहा था।  "इसने कुछ सवालों के जवाब दिए, इसके जवाबों ने बड़े पैमाने पर हमारे निष्कर्षों की पुष्टि की, जैसा कि हमने विस्तार से बताया," यह कहा।

 हिंडनबर्ग ने कहा, "अन्य मामलों में, अडानी ने केवल अपने स्वयं के फाइलिंग की ओर इशारा किया और प्रश्नों या प्रासंगिक मामलों को सुलझाया, फिर से उठाए गए मुद्दों को हल करने में असफल रहा।"

 हिंडनबर्ग की मूल रिपोर्ट ने दो कारोबारी सत्रों में अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में $51 बिलियन की बिकवाली शुरू कर दी है।

भारत की बेटियों नें अंडर 19 महिला टी 20 विश्वकप फाइनल जीतकर रचा इतिहास

No comments :

 भारतीय महिला टीम ने रविवार को पोटचेफ्सट्रूम में अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. भारत महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाला पहला देश बन गया. टीम इंडिया ने अपने तीन विकेट गवांकर 69 रन के टारगेट को 14 ओवर में हासिल किया. जिसमें सौम्या तिवारी (नाबाद 24) और गोंगाडी त्रिशा (24) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. जबकि इंग्लैंड के लिए स्टोनहाउस, स्क्रिवेंस और बेकर ने एक-एक विकेट चटकाए.

इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों के असाधारण प्रदर्शन से इंग्लैंड की टीम खिताबी मुकाबले में 17.1 ओवर में 68 रन ऑलआउट हो गई. जिसमें रयान मैकडोनाल्ड गे 19 रन बनाकर अपनी टीम की टॉप स्कोर्र रही. भारत के लिए टीतास संधु, अर्चना देवी और पार्शवी चोपड़ा ने दो-दो विकेट लिए. जबकि शैफाली वर्मा, मन्नत कश्यप और सोनम यादव ने एक-एक शिकार किए.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला सीनियर टीम के साथ दो वर्ल्ड कप और एक राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल का हिस्सा रह चुकी शेफाली वर्मा

ने कप्तानी करते हुए ट्रॉफी जीतकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है.

Friday, 27 January 2023

के आई टी एम कालेज में कवियों ने बाँधा शमा

No comments :
 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सीमांत क्षेत्र खटीमा के प्रतिष्ठित केआईटीएम डिग्री कॉलेज परिसर में प्रथम काव्य कुंभ 2023 काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। केआईटीएम डिग्री कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर कमल बिष्ट के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नेपाल व भारत की सुप्रसिद्ध कवियों ने शिरकत कर अपने काव्य पाठ से समा बांध दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गणाई गंगोली डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सिद्धेश्वर सिंह ने जहां शिरकत की।
 वही कार्यक्रम का संचालन खटीमा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कवि व शिक्षक डॉ महेंद्र प्रताप पांडे नंद द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम से पहले सभी आगंतुक कवियों का केआईटीएम डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राओं वह कॉलेज प्रबंधन द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया। वही मुख्य अतिथि डॉ सिद्धेश्वर सिंह, कॉलेज प्राचार्य एस सी गुप्ता,कमल बिष्ट, हंसा बिष्ट, डॉ महेंद्र प्रताप पांडे “नंद”सहित अन्य वरिष्ठ कवियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर काव्य प्रथम कुंभ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
गणतंत्र दिवस को लेकर आयोजित कवि सम्मेलन में सुप्रसिद्ध कवि राज सक्सेना द्वारा काव्य पाठ कर श्रोताओं की जमकर तालियां बटोरी।
जबकि सुप्रसिद्ध कवि रामरतन यादव ने अपने काव्य पाठ
ड्रैगन की टेढ़ी चालू को चलने नहीं देंगे,
भूले से उसकी दाल को गलने ना देंगे,,की प्रस्तुति दी।

वही नेपाल से आई सुप्रसिद्ध कवियत्री सरिता पंथी ने ..
रखा कदम जो हमने पता सबको चल गया,
आज उनके शहर का मौसम भी बदल गया,,

प्रसिद्ध शायर एडवोकेट एम इलियास सिद्धिकी ने..

हमारा मुल्क यारो हमको जानो दिल से प्यारा है,
बहाकर खूं शहीदों ने इसे अपने संवारा है,,

डॉ रूप चंद्र शास्त्री”मयंक”
मन सुमन हो खिले,उससे हो गर मिले,
लहराता हुआ वो चमन चाहिए,,

शक्तिफार्म सितारगंज से आई कवयित्री  पुष्पा जोशी”प्राकाम्य”

तिरंगे में लिपट आना आसान नही होता,
कड़कती बिजलियो से दिल में एक तूफान है,,

शिव भगवान मिश्र द्वारा

मानव जाति जाति हो सबकी,
राष्ट्र धर्म हो धर्म सभी का,,
चले इसी पर सभी नवयुवक,तब होगा उत्थान राष्ट्र का,,

शिक्षक कवि रघुराज सिंह यादव द्वारा..
हम तो तुमपे है बलिहारी हो रसिया,
तेरी होवे जै जै कारी हो बधाई रसिया,,

एड शहाना बेगम द्वारा..
रंग लाई दुआ तो करिश्मा हो गया,
जो नजर में न था वह मेरा हो गया,,
कवयित्री दया भट्ट दया द्वारा..
नव वर्ष का अभिनंदन करती हूं,
पूज्य प्रभु को वंदन करती हूं,,

कवयित्री तुलसी बिष्ट द्वारा..
तुम संग मेरी ना होते,
तुम मौन मेरा पढ़ लेते,,

कवयित्री हेमा जोशी “परू”
श्याम वरन बालन में गजरा,
बिंदिया भाल सजाई है,,

कवित्री बसंती सामंत द्वारा..
आधा-आधा निकला चांद है मुझको चाहे सारी रात है..,,

कवयित्री राधा तिवारी “राधे गोपाल” द्वारा..
बात कुर्बानियां अब बताने लगी,
याद उनकी हमें मन में आने लगी,,

युवा कवि आकांक्षा जोशी द्वारा..
अब तो बढ़ाइए, कदम तो बढ़ाइए,
मां के विश्वास का, परचम लहराइए,,

कवि रविंद्र पांडे “पपीहा” द्वारा..
इश्क मोहब्बत की, इंतहा कोई इनसे पूछे,
हवस प्रेम का नाम नहीं है, कोई इनसे पूछे,,

पत्रकार कवि दीपक फुलेरा द्वारा..
क्यों सोचते हो व्यर्थ, सब तुम्हारा है,
चल पढ़ो संकल्प कर, यह तुम्हारा है,,

युवा कवि आकाश प्रभाकर..
इस मिट्टी को अपमानित करने की हिमाकत करते हो,
बिन कारण ही खुद मौत की दावत करते हो,,

युवा कवि विपिन जोशी द्वारा..
सरगम का शुरू से अगर मिला ना होता,
हिंदी का हर दिलों में यूं सम्मान ना होता,,
युवा कवि बाबा विमलेश कुमार द्वारा..

हे भारत के युवा जागो अब तो तुम उठ जाओ ना, कब तक यूं सोते रहोगे,यू तो व्यर्थ समय गवाओं ना,,

इन समस्त कवियों के अलावा मंच पर ओंकार बिष्ट, आरबी सिंह राना, राम नरेश शर्मा सहित kitm के बच्चों ने बेहतरीन काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में केआईटीएम के मैनेजिंग डायरेक्टर कमल बिष्ट ने भी अपनी स्वरचित रचना सुना कर काव्य पाठ में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। साथ ही काव्य कुंभ कार्यक्रम को हर वर्ष आयोजित कराए जाने की बात कही।कार्यक्रम के अंत में सभी कवि गणों को केआईटीएम के मैनेजिंग डायरेक्टर कमल बिष्ट प्राचार्य एससी गुप्ता द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

kITM डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रथम काव्य कुंभ कार्यक्रम में विशिष्टअतिथि के रूप में कैलाश चंद्र पांडे, खटीमा क्षेत्र के प्रसिद्ध संगीतकार शेरी सिंगर,त्रिलोक जोरा,खटीमा मॉर्निंग के संपादक जितेंद्र पारुथी,केसर पारुथी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति केआईटीएम कॉलेज स्टाफ् व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

क्षेत्र की सम्मानित हस्तियों के साथ डायनेस्टी में मनाया गया गणतंत्र दिवस व देवी सरस्वती का पर्व

No comments :


 

 डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म खटीमा में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती के पूजन पर्व बसंत पंचमी के अंतर्गत विद्यालय में सामूहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सम्मानित अतिथि भुवन कापड़ी विधायक खटीमा, मोहिनी पोखरिया, विमला बिष्ट मंडल अध्यक्ष झनकट, हयात सिंह बंगला पूर्ति निरीक्षक खटीमा, गौतम भंडारी एलआई यू सब इंस्पेक्टर  सुदर्शन वर्मा,प्रकाश तिवारी, नवीन भट्ट, दीपक बिष्ट शैरी सिंगर, निर्मल न्योलिया, नरेंद्र रौतेला, विक्रम भाट, विक्रम बुंगला, प्रकाश तिवारी, नवीन भट्ट, कविता कापड़ी,शमशाद पिथौरागढ़ी, यू सी बहुगुणा , नरेंद्र आर्या, माधव चंद, विक्रम बुंगला, सतीश भट्ट, अजय सिंह, नवीन कापड़ी, रमेश चौहान, बालकिशन थापा, अजय बाजपेई, नवनीत जोशी, गजेंद्र चंद, गणेश चौसाली,राधा तिवारी राधे गोपाल व विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस पर्व पर विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती की वंदना गायन के साथ-साथ अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक  धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने विद्यार्थियों व उपस्थित अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए करते हुए कहा कि देश के सभी राष्ट्रीय  पर्व व संविधान पर हमें गर्व है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, डायरेक्टर  प्रेमा भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन, भरत बिष्ट, दिगंबर भट्ट, कविता सामंत, दया किशन पंत, अशोक जोशी, कमल सुयाल, विजय रावत,  हरीश भट्ट, गायत्री भट्ट, गिरीश जोशी, सविता रावत, केशव जोशी, पूरन पांडे, केएस ज्याला, नवीन चंद्र भट्ट, ललित मोहन कापड़ी, रमेश जोशी, प्रभा जोशी, गीता पांडेय, दीपा मेहरा, भावना सामंत, बलवंत सिंह ऐरी,  उषा चौसाली आदि उपस्थित रहे।

Thursday, 26 January 2023

खटीमा में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी पर्व

No comments :
खटीमा में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, तहसील, कोतवाली, वन विभाग, जल संस्थान, ब्लॉक, एलआईसी सहित विभिन्न सरकारी, अर्ध सरकारी व निजी संस्थानों के कार्यालयों पर झंडा फहराया गया, स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी भी निकाली, ईस्टर इंडस्ट्रीज के प्रबंधक अजय मेहता ने फैक्ट्री परिसर में ध्वजारोहण किया और समस्त क्षेत्रवासियों, प्रदेश व देश वासियों गणतंत्र दिवस के साथ ही बसंत पंचमी की भी शुभकामनाएं दी इसके उपरान्त उन्होंने गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर ईस्टर कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी कर्मचारियों को बधाई दी तथा समस्त पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया इस दौरान उपस्थित सुनील गुप्ता , वीरेंद्र सिंह यादव , रामकुमार शर्मा , बी पी सिंह , विमल कुमार आदि उपस्थित रहे, जबकि पॉलिप्लेक्स फाइबर तारा बाल संस्कार संस्थान, पूर्व सैनिक संगठन, लायंस,भारत विकास परिषद, तथा भाजपा व कांग्रेस आदि संगठनों व राजनीतिक दलों द्वारा अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया वही डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल अकैडमी, सिटी कान्वेंट, नोजगे, अलक्ष्या,सर्राफ, हिंद, अलकेमिस्ट, शिक्षा भारती,  ट्रेफोर्ड, संस्कार भारतीय इंटरनेशनल, आरएलके, महर्षि विद्या मंदिर आर पी पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग फील्ड,राणा प्रताप, विद्या मंदिर, एस के पब्लिक स्कूल, सोर वैली पब्लिक स्कूल, सरस्वती एकेडमी, न्यू लाइट पब्लिक स्कूल नानकमत्ता हेल्पलाइन सहित विभिन्न निजी वह सरकारी स्कूलों में झंडारोहण तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथी बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना व हवन यज्ञ भी किए गए। 

Monday, 23 January 2023

भगत दा वाकई राजनीति से सन्यास लेंगे या मामला कुछ और है?

No comments :

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने इस पत्र में पीएम से अनुरोध किया है कि वो उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दें. राज्यपाल कोश्यारी का यह फैसला राजनीति के जानकारों के लिए हैरान करने वाला है. बता दें कि कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के विपक्षी दलों ने कोश्यारी पर कथित तौर पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था.

राजभवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्यपाल कोश्यारी ने अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य कामों में इत्मीनान से बि

ताने की इच्छा जताई है.

कोश्यारी ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र जैसे महान राज्य - संतों, समाज सुधारकों और बहादुर सेनानियों की भूमि के राज्य सेवक या राज्यपाल के रूप में सेवा करना मेरे लिए पूर्ण सम्मान और सौभाग्य की बात थी

वहीं बीते कुछ माह पूर्व उत्तराखंड दौरे के समय विभिन्न नेताओं और निर्दलीय विधायक तक से मुलाकात करने वाले भगत दा का अचानक राजनीति से विदाई की बात करना आसानी से हजम होने वाली बात नहीं है। 

Friday, 20 January 2023

बदल जायेगा सोशल मीडिया पर प्रचार का तरीका, भ्रामक विज्ञापनों पर कसेगी नकेल

No comments :

नई दिल्ली : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक विज्ञापनों पर नकेल कसने के लिए  उपभोक्ता मामलों के विभाग ने शुक्रवार को एक सख्त गाइडलाइन्स जारी किया है. इसके तहत अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कंपनियों का प्रोडक्ट इंडोर्समेंट करने वाले हर सेलिब्रिटी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या वर्चुअल इन्फ्लुएंसर को ये बताना अनिवार्य होगा कि उन्होंने पैसे लेकर किसी प्रोडक्ट का प्रचार किया है या उस प्रोडक्ट के इंडोर्समेंट में उनका कोई निजी कमर्शियल या फाइनेंशियल इंटरेस्ट शामिल है.उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, " कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के अधीन हमने गाइडलाइन जारी किए हैं. कोई भी गलत तरीके से सोशल मीडिया पर व्यापार नहीं कर सकता है.इसके तहत भ्रामक विज्ञापनों को रोकने के लिए हमने गाइडलाइंस जारी किए हैं,  जो कंज्यूमर हैं उन्हें यह डिस्क्लोजर दिया जाना चाहिए कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर  लोग पैसे लेकर विज्ञापन करते हैं".


सिंह ने कहा कि नई गाइडलाइन्स के तहत अब हर सेलिब्रिटी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और वर्चुअल इन्फ्लुएंसर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रमुखता से बताना होगा की ये प्रोडक्ट इंडोर्समेंट 'पेड' है या 'पेड प्रमोशन' है. अगर वो किसी प्रोडक्ट का वीडियो जारी कर उसका इंडोर्समेंट करते हैं तो उन्हें पूरे वीडियो में ये बात साफ़ शब्दों में लिखनी होगी.

ये नियम किसी प्रोडक्ट इंडोर्समेंट की लाइव स्ट्रीमिंग पर भी लागू होगी. इसके साथ ही, प्रोडक्ट इंडोर्समेंट और पेड कंटेंट का डिसक्लोजर की भाषा भी एक होनी चाहिए.अगर कोई सेलिब्रिटी या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नए गाइडलाइन्स का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी. रोहित कुमार ने कहा, " इस कानून में प्रावधान है कि सेलिब्रिटी को गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने पर सीमित समय के लिए किसी भी प्रोडक्ट को इंडोर्स करने से रोका जा सकता है. इतना ही नहीं, उनपर पेनाल्टी लगाई जा सकती है. इसके तहत उन्हें 6 महीने से 2 साल तक प्रोडक्ट इंडोर्स करने से रोका जा सकता है और 10 लाख से 50  लाख तक का जुर्माना भी  लगाया जा सकता है". 


ये नई गाइडलाइन्स शुक्रवार से ही पूरे देश में लागू कर दी ग

ई हैं. अब कोई भी सोशल मीडिया यूजर या उपभोक्ता नियमों का उल्लंघन होने पर इसकी शिकायत सेंट्रल कंस्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी से कर सकेगा.

Thursday, 19 January 2023

नर्मदेश्वर मंदिर का वार्षिक कार्यक्रम संपन्न

No comments :
ओंकार सिटी जयपुर हल्द्वानी में  गुरुवार 19 जनवरी 2023 को नर्मदेश्वर मंदिर का वार्षिक कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास से मनाया, जिसमें लगभग 450 से भी अधिक श्रद्धालुओं ने  विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया गया. इस कार्यक्रम में सुबह  से  गणेश पूजन हवन कन्या पूजन के पश्चात विशेष कार्यक्रम के तहत 90 वर्षों से भी अधिक आयु वर्ग के  जिसमें श्रीमती हेमा तिवारी श्री मोहन सिंह बिष्ट, श्री नारायण जोशी श्रीमती शांति देवी श्री कृष्ण चंद्र पंत श्री गोविंद अस्वाल, श्रीमती देवकी आदि सहित कुल 9 लोगों को माल्यार्पण एवं दुशाला से सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही मेयर डॉक्टर जोगिंदर सिंह रौतेला  ने भी प्रतिभाग कर इस कार्यक्रम का प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से आम जनमानस में सद्भाव एवं लोक कल्याण की भावना से सभी के मंगल की कामना की  गई कार्यक्रम समिति में विजय तिवारी,  मोहन सिंह बिष्ट मदन बिष्ट हेम जोशी , शंकर सिंह देवड़ी,आरसी पुरोहित कुंदन अधिकारी, उत्तम नाथ जयसवाल, पान सिंह बोरा, सतीश तिवारी के अतिरिक्त महिला टीम के मुख्य रूप से दुर्गा तिवारी, नीमा गोस्वामी , प्रेमा तिवारी, गीता पांडे, चंपा तिवारी, लक्ष्मी, विमला, ममता त्रिपाठी सहित कई महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन नृत्य किया गया।

Tuesday, 17 January 2023

आज होगा इन राज्यों में चुनाव का ऐलान

No comments :
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं के आम चुनावों की घोषणा करेगा. इसके लिए चुनाव आयोग आज दोपहर ढाई बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है, जहां चुनावी कार्यक्रम की घोषणा होगी. फरवरी में इन तीनों राज्यों में चुनाव होने हैं. पिछले दिनों चुनाव आयोग की टीम ने नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा का दौरा किया. बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने इस दौरान केंद्रीय सुरक्षाबल से भी संपर्क किया है. इन तीनों राज्‍यों की स्थिति का परखने के बाद अब चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रही है.

नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल क्रमश: 12 मार्च, 22 मार्च और 15 मार्च को पूरा हो रहा है. अब इससे पहले इन राज्‍यों में नई सरकार का गठनइस वर्ष इन तीन राज्यों के साथ-साथ कुल नौ राज्यों में विधानसभाओं के चुनाव होने वाले हैं. इनमें कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं. नगालैंड में कोई विपक्ष नहीं है, वहां सर्वदलीय सरकार है. वहीं, त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है, जबकि मेघालय में भी गठबंधन के जरिए बीजेपी ही सरकार में है.

इस साल नौ राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है. ऐसे में सभी पार्टियों ने इन चुनावों के लिए कमर कस ली है. भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में भी चुनावों की रणनीति पर बात हुई. त्रिपुरा और मेघालय में 2-2, जबकि नगालैंड में लोकसभा की एक सीट है.  

Monday, 16 January 2023

उत्तराखंड के इस रेसलर आबकारी अधिकारी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता पदक

No comments :
खटीमा में  क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी के तौर पर पूर्व में सेवाएं दे चुके तथा वर्तमान में रानीखेत के क्षेत्र 2 क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह ने चंडीगढ़ के मनीमाज़रा में 11 से 15 जनवरी तक आयोजित होने वाली ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज रेसलिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए 79 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है, इस सफलता के बाद बलजीत सिंह को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बलजीत पूर्व में भी अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं।

Sunday, 15 January 2023

स्थापना दिवस पर बुजुर्गो को सम्मानित करेगी मंदिर समिति

No comments :
 हल्द्वानी
आर टी ओ रोड, जयदेवपुर ओंकार सिटी स्थित श्री श्री 1008 नर्मदेश्वर मंदिर मे स्थापना दिवस 19,जनवरी 2023 को होने वाले वार्षिक कार्यक्रम की तैयारी हेतु बैठक आज 15 जनवरी को संपन्न हुई जिसमें कालोनी के अधिकांश सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भंडारा कार्यक्रम होगा।  इसके लिए ओमकार सिटी के अंदर की गलियों के परिवारों को मंदिर समिति की ओर से निमंत्रण एम. डी. जोशी रिटायर्ड भूतपूर्व सैनिक  घर घर जाकर देंगे.    (2)यह भी तय किया गया कि भविष्य में प्रत्येक गली से मंदिर के क्रियाकलापों की जिम्मेदारी वहन करने के लिए 03 व्यक्ति अधिकृत होंगे।  ये अधिकृत लोग ही अपनी गली के लोगों को सभी प्रकार की सूचना  तथा सहयोग की व्यवस्थासुनिश्चित करने हेतु उत्तरदाई होंगे।  (4) अधिकांश सदस्यों ने यह परामर्श दिया  कि मंदिर समिति का एक निजी कोष बनाया जाए तथा इसका विधिवत लेखा-जोखा रखा जाए l इस मद से ही मंदिर के खर्चे एवं अन्य व्यवस्था की  जाए । बैठक में पूर्व सदस्यो ने यह संज्ञान में लाया कि वर्तमान में मंदिर समिति के खाते में लगभग  ₹25000 उपलब्ध है। इसके यह सुझाव दिया गया की इस वर्ष के भंडारा अर्थात 19 जनवरी से पूर्व स्थाई समिति गठित कर दी जाएगी।   विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिक भंडारे कार्यक्रम में लगभग ₹40000  का अनुमान है जिसका बहन मंदिर समिति से किया जाएगा,   भंडारे से पूर्व कोषध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी योग्य को दिए जाने पर सहमति बनी ।  (5) इस वर्ष के भंडारा कार्यक्रम के दौरान ओंकार सिटी के अंदर ऐसे ही पारिवारिक सदस्य इनकी आयु 80 वर्ष से अधिक की हो चुकी है, उनके सम्मान में हवन पूजन अर्थात दिन के 2:00 बाद बुजुर्गों को उनके सम्मान में दोसाले एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किए जाने की पहल की जा रही है। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग लोगो का चिन्हीकरण कार्य 17,जनवरी 2023 तक पूर्ण करने पर सहमति व्यक्त की गई।       (6) मंदिर मे स्थापित विग्रहो की पूजा हेतु पूजन सामग्री, वस्त्र, हवन, भंडारा, टेंट, आदि की सामग्री की व्यवस्था  17, जनवरी 2023 तक की जानी हैं। इसकी आवश्यकता अनुरूप ब्यवस्था करने के लिए सूचना संबंधितो को यथासमय पूर्व दी जाएगी।   (6)  सभी ने एकमत से कॉलोनी में सभी परिवारों के सम्मान को बनाए रखते हुए मंदिर कार्यक्रम मे एवम एकदूसरे से सहयोगात्मक रवैया रखने की अपील की गई।
 उक्त बैठक में  विजय तिवारी, शंकर देवड़ी, ईं0 बी एस जैनी, पूरन सिंह अधिकारी, हरिश्चंद्र बिष्ट केसी भट्ट गोपाल रावत, नंदनी अधिकारी  पालीवाल भुवन सती सतीश तिवारी , मोहन बिष्ट, दिनेश तिवारी, संजय कनवाल,आरसी पांडेय एवं मदन बिष्ट, कुंदन अधिकारी आदि उपस्थित रहे। 

Thursday, 12 January 2023

जोशीमठ खत्म नहीं हो रहा,केवल 25 फीसदी घरों में हैं दरारें:धामी

No comments :
जोशीमठ मामले को लेकर सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि हमने अभी सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की है. हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि ये माहौल न बनाएं कि जोशीमठ खत्म हो रहा है. यहां बस 25% घरों में दरारें हैं, उन्हें खाली करा लिया गया है. हमारे लोगों की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है. अगर डर का माहौल रहेगा तो पर्यटक नहीं आएंगे. अभी चार महीने बाद चार धाम की यात्रा भी है. लोग धीरे धीरे संतुष्ट हो रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि हमने जो 1.5 लाख की फौरी राहत घोषित की है वो आज शाम तक लोगों के खातों में आ जाएगी. हम आगे और राहत राशि देंगे. हमने सरकार और जनप्रतिनिधियों की एक कमेटी बना दी है जो मुआवज़े को लेकर बात कर रही है. ये दरारें क्यों आई हैं अभी उसका अध्ययन चल रहा है. केंद्र, राज्य, वाडिया इंस्टीट्यूट और NDRF के वैज्ञानिक काम कर रहे हैं. हम जोशीमठ के अलावा दूसरे उत्तराखंड के शहरों पर भी भार का आकलन कर रहे हैं. हम लोगों को विश्वास दिलाते हैं कि उनके साथ हैं. हमने जोशीमठ के बाहर पहाड़ काटने की घटना का संज्ञान लिया है.

Wednesday, 11 January 2023

आफत: जोशीमठ के बाद अब टिहरी गढ़वाल और चंबा में भी मंडराया खतरा, दरकने लगे कई मकान

No comments :

देहरादून : प्रदेश में जोशीमठ के बाद अब कई जिलों से भी इमारतों में मोटी दरारें पड़ने की खबरें आ रही हैं. टिहरी जिले के चंबा में मकानों और भवनों में दरारें आई हैं. यहां 20 से 30 मकानों की दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं. कुछ जगहों पर जमीन भी धंसने की खबरें हैं. इससे पहले कर्णप्रयाग में भी मकानों में दरारें आई हैं. भूस्खलन के डर से स्थानीय लोगों ने बुधवार को सरकार से इस मुद्दे पर संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है.

स्थानीय लोगों ने सूचित किया कि टिहरी झील से सटे गांवों में भूस्खलन हो रहा है और चंबा सुरंग के ऊपर और पास के घरों में दरारें बढ़ गई हैं, जिससे आधा दर्जन से अधिक परिवार खतरे में हैं. दरअसल, ऑल वेदर प्रोजेक्ट के तहत चंबा में 440 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया है. सुरंग बनने के बाद चंबा के मुख्य बाजार के घरों में दरारें दिखाई देने लगी हैं.

इधर, जोशीमठ में चल रहे भू-धंसाव के मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई है.  उत्तराखंड सचिवालय में 13 जनवरी दोपहर 12 बजे सीएम धामी की अध्यक्षता में आपातकालीन कैबिनेट बैठक शुरू होगी. इस बैठक में जोशीमठ आपदा में पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा राशि और अन्य प्रकार की व्यवस्थाओं को लेकर फैसला होगा.

Thursday, 5 January 2023

बनफूलपुरा प्रकरण: हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, राज्य सरकार से भी पूछे सवाल

No comments :

नई दिल्ली : उत्तराखंड के हल्द्वानी में अतिक्रमण पर फिलहाल बुलडोजर नहीं चलेगा. सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी कर रेलवे और उत्तराखंड सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट ने कहा कि आप सिर्फ 7 दिनों में खाली करने के लिए कैसे कह सकते हैं? हमें कोई प्रैक्टिकल समाधान ढूंढना होगा. समाधान का ये यह तरीका नहीं है. जमीन की प्रकृति, अधिकारों की प्रकृति, मालिकाना हक की प्रकृति आदि से उत्पन्न होने वाले कई कोण हैं, जिनकी जांच होनी चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने उस जमीन पर आगे के निर्माण कार्य और विकास कार्य पर रोक लगाई है. सात फरवरी को इस मामले में अगली सुनवाई होगी.

जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस अभय एस ओक की बेंच ने इस केस की सुनवाई की. याचिकाकर्ताओं की ओर से कॉलिन गोंजाल्विस ने बहस की. उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश के बारे में बताया और कहा कि ये भी साफ नहीं है कि ये जमीन रेलवे की है. हाईकोर्ट के आदेश में भी कहा गया है कि ये राज्य सरकार की जमीन है. इस फैसले से हजारों लोग प्रभावित होंगे.सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की ओर से पेश ASG ऐश्वर्या भाटी से पूछा कि क्या रेलवे और राज्य सरकार के बीच जमीन डिमार्केशन हुई है? वकील ने कहा कि रेलवे के स्पेशल एक्ट के तहत हाईकोर्ट ने कार्रवाई करके अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है. ASG ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि कुछ अपील पेंडिंग हैं, लेकिन किसी भी मामले में कोई रोक नहीं है. रेलवे की जमीन पर 4365 अवैध निर्माण हैं.


कोर्ट ने कहा कि आप केवल 7 दिनों का समय दे रहे हैं और कह रहे हैं कि खाली करो. ये मानवीय मामला है. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार से भी पूछा कि लोग 50 सालों से रह रहे हैं, उनके पुनर्वास के लिए भी कोई योजना होनी चाहिए.

सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण की ओर से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में औपचारिक उल्लेख किए जाने के बाद चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एसए नजीर और पीएस नरसिम्हा की पीठ ने कहा था कि इस पर गुरुवार को सुनवाई होगी. प्रदर्शनकारी एक ऐसे क्षेत्र में कार्रवाई के लिए बीजेपी सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं, क्योंकि यहां के अधिकांश निवासी मुस्लिम हैं. सामाजिक कार्यकर्ता और नेता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं.


Monday, 2 January 2023

सुप्रीम कोर्ट का एक और बड़ा फैसला, जनप्रतिनिधियों की अभिव्यक्ति या बोलने की आजादी पर कोई अतिरिक्त पाबंदी की जरूरत नहीं

No comments :

नई दिल्ली : बोलने की आजादी को लेकर संविधान पीठ ने अहम फैसला देते हुए कहा है कि राज्य या केंद्र सरकार के मंत्रियों, सासंदों/ विधायकों व उच्च पद पर बैठे व्यक्तियों की अभिव्यक्ति और बोलने की आजादी पर कोई अतिरिक्त पाबंदी नहीं लगाई जा सकती. संविधान के अनुच्छेद 19 में पहले से ही व्यापक प्रावधान है. आपराधिक मामलों में सरकार या उसके मामलों से संबंधित मंत्री द्वारा दिया गया बयान सरकार का बयान नहीं माना जा सकता. किसी नागरिक के मौलिक अधिकार की सकारात्मक रूप से रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है. भले ही एक गैर- राज्य एक्टर द्वारा उल्लंघन किया गया हो.

जस्टिस एस अब्दुल नजीर, जस्टिस भूषण आर गवई, जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस वी राम सुब्रमण्यम और जस्टिस बी वी नागरत्ना का संविधान पीठ की ओर से फैसला सुना गया है. जस्टिस रामासुब्रमियम ने बहुमत के इस फैसले को सुनाया.  हालांकि बेंच में शामिल जस्टिस बी वी नागरत्ना ने अपना अलग फैसला सुनाया. जस्टिस नागरत्ना ने साफ किया कि जनप्रतिनिधियों पर आर्टिकल 19(2) में दिये गए वाजिब प्रतिबंध के अलावा अतिरिक्त पाबंदी नहीं लगाई जा सकती है. मंत्री का बयान सरकार का बयान माना जाए या नहीं- इस पर उनका विचार अलग था. उनका कहना है कि मंत्री निजी और आधिकारिक दोनों हैसियत से बयान दे सकते है. अगर मंत्री निजी हैसियत से बयान दे रहा है तो ये उनका व्यक्तिगत बयान माना जायेगा.  लेकिन अगर वो सरकार के काम से जुड़ा बयान दे रहा है तो उसका बयान सरकार का सामूहिक बयान माना जा सकता है। दरअसल, बुलंदशहर गैंग रेप मामले में आजम खान के विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा था. आजम ने इस घटना को सिर्फ राजनीतिक साजिश करार दिया था. हालांकि खान ने कोर्ट से बिना शर्त माफी मांग ली थी. कोर्ट ने माफीनामा मंजूर भी कर लिया था. तब कोर्ट ने कहा भी था कि बोलने की आजादी के नाम पर क्या आपराधिक मामलों में सरकार के मंत्री या जनप्रतिनिधि नीतिगत मामलों और कानून के विपरीत बयान देना उचित है?


सुनवाई के दौरान एमाइकस क्यूरी हरीश साल्वे ने कहा था कि मंत्री संविधान के प्रति जिम्मेदार है और वह सरकार की पॉलिसी और नीति के खिलाफ बयान नहीं दे सकता.


गौरतलब है कि बुलंदशहर गैंग रेप मामले में यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान ने विवादास्पद बयान दिया था बाद में आजम खान ने अपने बयान के लिए बयान के लिए बिना शर्त माफी मांग ली थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कई संवैधानिक सवाल उठाए जिनका परीक्षण किया जाना था. ये याचिका भी 2016 में ही कौशल किशोर बनाम उत्तर प्रदेश सरकार के नाम से दाखिल की गई थी.