Friday, 27 January 2023
क्षेत्र की सम्मानित हस्तियों के साथ डायनेस्टी में मनाया गया गणतंत्र दिवस व देवी सरस्वती का पर्व
डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म खटीमा में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती के पूजन पर्व बसंत पंचमी के अंतर्गत विद्यालय में सामूहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सम्मानित अतिथि भुवन कापड़ी विधायक खटीमा, मोहिनी पोखरिया, विमला बिष्ट मंडल अध्यक्ष झनकट, हयात सिंह बंगला पूर्ति निरीक्षक खटीमा, गौतम भंडारी एलआई यू सब इंस्पेक्टर सुदर्शन वर्मा,प्रकाश तिवारी, नवीन भट्ट, दीपक बिष्ट शैरी सिंगर, निर्मल न्योलिया, नरेंद्र रौतेला, विक्रम भाट, विक्रम बुंगला, प्रकाश तिवारी, नवीन भट्ट, कविता कापड़ी,शमशाद पिथौरागढ़ी, यू सी बहुगुणा , नरेंद्र आर्या, माधव चंद, विक्रम बुंगला, सतीश भट्ट, अजय सिंह, नवीन कापड़ी, रमेश चौहान, बालकिशन थापा, अजय बाजपेई, नवनीत जोशी, गजेंद्र चंद, गणेश चौसाली,राधा तिवारी राधे गोपाल व विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस पर्व पर विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती की वंदना गायन के साथ-साथ अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने विद्यार्थियों व उपस्थित अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए करते हुए कहा कि देश के सभी राष्ट्रीय पर्व व संविधान पर हमें गर्व है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन, भरत बिष्ट, दिगंबर भट्ट, कविता सामंत, दया किशन पंत, अशोक जोशी, कमल सुयाल, विजय रावत, हरीश भट्ट, गायत्री भट्ट, गिरीश जोशी, सविता रावत, केशव जोशी, पूरन पांडे, केएस ज्याला, नवीन चंद्र भट्ट, ललित मोहन कापड़ी, रमेश जोशी, प्रभा जोशी, गीता पांडेय, दीपा मेहरा, भावना सामंत, बलवंत सिंह ऐरी, उषा चौसाली आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment