Thursday, 30 March 2023
डायनेस्टी के रिकार्ड 29 विद्यार्थियों की माताओं को मिला कमला नेहरू अवार्ड
डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म खटीमा के 29 विद्यार्थियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से नवाजा गया। उत्तराखंड सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को यह सम्मान दिया जाता है। विद्यार्थियों की माताओं को उपहार स्वरूप धन राशि प्रदान की जाती है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने विद्यार्थियों की सभी माताओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि विगत वर्षों से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की अनेक माताओं को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। डायनेस्टी क्षेत्र का एकमात्र ऐसा विद्यालय है जिसमें एक साथ इतने विद्यार्थियों की माताओं का चयन उपरोक्त पुरस्कार हेतु हुआ है। इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों की एकजुट मेहनत से यह आयाम स्थापित हुआ है।
विद्यालय निरंतर विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन, सुरेश ओली, रमेश जोशी, विजय कुमार कनकुरिया, प्रमोद कुमार तलनिया, चंद्रा भंडारी, गीता भट्ट, पूरन पांडेय, मनीष ठाकुर, सुरेंद्र रावत, विक्रम नाथ, नीतू चंद, ऊषा चौसाली, प्रभा जोशी, गीता पांडेय, कल्पना चंद, दिगंबर भट्ट, दया किशन पंत, ललित कापड़ी, नवीन भट्ट, हरीश भट्ट, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, गिरीश जोशी, अर्जुन बिष्ट, आदि उपस्थित रहे।
Wednesday, 1 March 2023
नए लुक में दिखे राहुल गाँधी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में देंगे व्याख्यान
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और शीर्ष नेता राहुल गांधी ब्रिटेन की यात्रा पर एक नये लुक में नजर आये है। बीते वर्ष 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो के बाद से उन्होंने दाढ़ी बाल नही कटवाए थे, लेकिन अपनी सात दिनों की ब्रिटेन यात्रा में वे ट्रिम की हुई दाढ़ी और छोटे बालों के साथ ही कोट पैंट और टाई पहने भी दिख रहे हैं। राहुल गांधी ब्रिटेन की प्रसिद्ध कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लर्निंग टू लिसन इन द 21 सेंचुरी विषय पर व्याख्यान देंगे, साथ ही भारत चीन संबंधों पर भी बात रखेंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र भी हैं।
Subscribe to:
Comments
(
Atom
)