Thursday, 26 January 2023
खटीमा में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी पर्व
खटीमा में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, तहसील, कोतवाली, वन विभाग, जल संस्थान, ब्लॉक, एलआईसी सहित विभिन्न सरकारी, अर्ध सरकारी व निजी संस्थानों के कार्यालयों पर झंडा फहराया गया, स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी भी निकाली, ईस्टर इंडस्ट्रीज के प्रबंधक अजय मेहता ने फैक्ट्री परिसर में ध्वजारोहण किया और समस्त क्षेत्रवासियों, प्रदेश व देश वासियों गणतंत्र दिवस के साथ ही बसंत पंचमी की भी शुभकामनाएं दी इसके उपरान्त उन्होंने गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर ईस्टर कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी कर्मचारियों को बधाई दी तथा समस्त पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया इस दौरान उपस्थित सुनील गुप्ता , वीरेंद्र सिंह यादव , रामकुमार शर्मा , बी पी सिंह , विमल कुमार आदि उपस्थित रहे, जबकि पॉलिप्लेक्स फाइबर तारा बाल संस्कार संस्थान, पूर्व सैनिक संगठन, लायंस,भारत विकास परिषद, तथा भाजपा व कांग्रेस आदि संगठनों व राजनीतिक दलों द्वारा अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया वही डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल अकैडमी, सिटी कान्वेंट, नोजगे, अलक्ष्या,सर्राफ, हिंद, अलकेमिस्ट, शिक्षा भारती, ट्रेफोर्ड, संस्कार भारतीय इंटरनेशनल, आरएलके, महर्षि विद्या मंदिर आर पी पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग फील्ड,राणा प्रताप, विद्या मंदिर, एस के पब्लिक स्कूल, सोर वैली पब्लिक स्कूल, सरस्वती एकेडमी, न्यू लाइट पब्लिक स्कूल नानकमत्ता हेल्पलाइन सहित विभिन्न निजी वह सरकारी स्कूलों में झंडारोहण तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथी बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना व हवन यज्ञ भी किए गए।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment