Thursday, 19 March 2020
Thursday, 12 March 2020
स्कूलों की छुट्टियों के गलत आदेश से कैसे मची अफरातफरी
गुरुवार को देश के विभिन्न राज्यों में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना वायरस को लेकर एहतियात के तौर स्कूलों की छुट्टी का गलत सरकारी आदेश वाइरल होने से पूरे प्रदेश में अफरातफरी का माहौल रहा,विद्यालयी सचिव आर मिनाक्षी सुन्दरम के हस्ताक्षरों युक्त लेकिन बिना तारीख व पत्रांक संख्या वाला यह आदेश जितनी तेजी से फैला उतनी ही तेजी से डिलीट होने लगा,नवम्बर माह में ईगास पर्व पर वाइरल हुए छुट्टी के फर्जी आदेश का स्मरण करते हुए जिम्मेदार अधिकारी तक उक्त आदेश की सत्यता की पुष्टि करने में विफल रहे,बाद में सचिव कार्यालय से संशोधित आदेश जारी होने के बाद ही पता लगा कि प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 12वीं तक की 31 मार्च तक छुट्टी का वास्तव में सरकार का आदेश तो सही था लेकिन अति उत्साह के चलते इसे वायरल करने की हडबडी में किसी कर्मचारी ने आधा अधूरा आदेश सोशल मीडिया में डाल दिया जो लोगों में असमंजस का कारण बना.Friday, 6 March 2020
Subscribe to:
Comments
(
Atom
)

























