अडानी के शेयरों का हाल
अडानी के शेयरों का बुरा हाल है। कभी निवेशकों को मालामाल बनाने वाली अडानी समूह की कंपनियों के शेयर आज लगातार नीचे की ओर लुढ़क रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कंपनी के एक शेयर को अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के लिए 527 फीसदी की छलांग लगानी होगी। अडानी के शेयरों के आज के हाल को देखें तो सुबह 10.40 बजे तक इन शेयरों का हाल कुछ इस तरह का है।- अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर आज 5.7 फीसदी गिरकर 1240 रुपये पर पहुंच गया।
- अडानी पोर्ट्स के शेयरों में मामूली तेजी देखने को मिली। पोर्ट्स के शेयर 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 563 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
- अडानी पावर का बुरा हाल है। अडानी पावर के शेयर 5 फीसदी के करीब गिरकर 139.85 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
- अडानी ट्रांसमिशन का हाल भी बेहाल है। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 4.99 फीसदी गिरकर 676.35 रुपये पर पहुंच गई है।
- अडानी ग्रीन एनर्जी 5 फीसदी गिरकर 462.45 रुपये पर पहुंच गया है।
- अडानी टोटस गैस 5 फीसदी गिरकर 715 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
- अडानी विल्मर 4.68 फीसदी गिरकर 345.35 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
- एसीसी सीमेंट के शेयर 1.75 फीसदी गिरकर 1699.35 रुपये पर लाल निशान के साथ नीचे गिर रहा है।
- अंबुजा सीमेंट के शेयरों में 2.82 फीसदी की गिरावट आई है और ये शेयर 335.50 रुपये तक गिर गए हैं।
- NDTV के शेयर 4.98 फीसदी टूटकर 181 पर आ गए हैं।
- इधर अडानी ग्रुप की टीम निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए तीन दिन के वर्ल्ड टूर पर निकली है।
No comments :
Post a Comment