Monday, 21 August 2023
विश्व पटल पर छाया ये 18 वर्षीय भारतीय शतरंज खिलाड़ी
बाकू (अजरबेजान):विश्वनाथन आनंद के बाद अब ये युवा खिलाड़ी शतरंज के खेल में भारत का झंडा बुलंद कर रहा है।
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने सोमवार को यहां फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टाईब्रेक में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो करूआना को 3.5-2.5 से हरा दिया. दो मैचों की क्लासिकल सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त होने के बाद 18 वर्षीय भारतीय प्रज्ञानानंदा ने बेहद रोमांचक टाईब्रेकर में अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर को पछाड़ दिया. मंगलवार से होने वाले फाइनल में अब प्रज्ञानानंदा का मुकाबला पांच बार के चैंपियन नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में अजरबेजान के निजात अबासोव को 1.5-0.5 से शिकस्त दी. प्रज्ञानानंदा विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले आनंद के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय हैं. उन्होंने 2024 में होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भी जगह बना ली है जिससे डिंग लिरेन के चैलेंजर का फैसला होगा
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment