देवभूमि का मर्म

"खटीमा (उत्तराखंड) से प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र"


BREAKING NEWS:-हमारी वेबसाइट पर विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें 9719069776

Tuesday, 20 December 2022

कोरोना पर मचे ताजा कोहराम से चिंता में सरकार, उठाए ये कदम

No comments :
चीन और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के अचानक बढ़ते मामलों से केंद्र सरकार सतर्क हो गई है. सरकार ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर कोविड के नए मामलों की जीनोम सीक्वेंसिंग करने को कहा है. स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की तरफ से NCDC और ICMR को चिट्ठी लिखी गई है. इसमें कहा गया है कि सभी राज्यों को जीनोम सीक्वेंसिंग पर जोर देना होगा. इस समय देश में कोरोना के मामले ज्यादा नहीं हैं, मौते भी काफी कम हो गई हैं. लेकिन क्योंकि पूरी दुनिया में ये वायरस फिर पैस पसार रहा है, ऐसे में सरकार भी कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती है. 

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की तरफ से NCDC और ICMR को चिट्ठी लिखी गई है. उन्होंने कहा है कि अगर कोरोना के नए वैरिएंट्स की समय रहते पहचान करनी है, इसके लिए जीनोम सीक्वेंसिंग जरूरी है. राज्यों को भी निर्देश दिया गया है कि वे जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजे.  

Saturday, 3 December 2022

बड़ी खबर:बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

No comments :

 उत्तराखंड व देश के

बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन के ख़िलाफ़ अपनी उम्र के बारे में ग़लत जानकारी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. शुक्रवार को बेंगलूरु पुलिस ने लक्ष्य सेन के साथ ही उनके परिजनों और कोच के खिलाफ उम्र में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही लक्ष्य को बैडमिंटन में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। बैडमिंटन ऐसोसिएशन ऑफ इंडिया मे उम्र को लेकर धोखाधड़ी के मामले में कुछ अविभावक अदालत पहुंचे थे इस पर स्थानीय अदालत  द्वारा निर्देश दिये जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है, जबकि इससे पूर्व पुलिस को की गई शिकायत पर कोई कारवाई नहीं हुई थी।  शिकायत कर्ता एम जी नागराज ने अपनी शिकायत में कहा है कि लक्ष्य की उम्र 2001 बताई गई है जबकि वे 1998 में पैदा हुए थे उम्र गलत बताकर लक्ष्य सेन ने अपने से कम उम्र के वर्ग की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सरकार से मिलने वाली दूसरी सहूलियतों का भी लाभ उठाया. ये दूसरे प्रतिभाशाली बच्चों और खिलाड़ियों के साथ धोखाधड़ी है. 

दुःखद :बारात से लौट रहा वाहन दुर्घटना ग्रस्त चार की मौत

No comments :
 अल्मोड़ा के भैंसियाछाना ब्लाक में जमराड़ी बखरिया में एक बारात की कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक बारात काफलीगैर बागेश्वर जिले से बेरीनाग गई थी। आज सुबह वापस लौट रही थी। करीब साढ़े नौ बजे बरातियों से भरी कार यूके18 एच 6578 नौगांव के पास बिनसर नदी में जा गिरी।हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

इस दौरान ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर निजी वाहन से पास के नजदीकी अस्पताल भेजा। ग्रामीणों के अनुसार मृतकों में दो महिला व दो पुरुष हैं। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि तहसीलदार व पटवारी मौके पर हैं। तीन घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में ईलाज चल रहा है। 
मृतकों का विवरण:-

1) जयन्त सिंह पुत्र बच्ची सिंह, उम्र 65 वर्ष निवासी काफलीगैर

2) अनिता पत्नी मंगल सिंह उम्र- 32 वर्ष निवासी काफलीगैर
3) सीमा पत्नी जगदीश सिह उम्र 36 वर्ष निवासी डोरियाल गांव

4) समर पुत्र  मंगल सिंह उम्र – 10 वर्ष निवासी काफलीगैर

गौरतलब है कि जयन्त सिंह के पुत्र की शादी में शामिल होने सब बेरीनाग गए थे। शादी के उपरांत वापसी में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।