Monday, 17 July 2023
चर्चित पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर पर सुरक्षा एजेंसियों ने कसा शिकंजा
देश में इस समय पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है. इसी बीच सीमा हैदर पर पाकिस्तानी जासूस होने का भी आरोप लग रहा है. वहीं अब यूपी एटीएस की टीम ने l सीमा हैदर को हिरासत में ले लिया और गुप्त स्थान पर सीमा हैदर से एटीएस ने पूछताछ शुरू कर दी है. सीमा हैदर शुरू से ही एटीएस के र
डार पर थी, वह नेपाल के रास्ते अपने प्रेमी सचिन से मिलने भारत आई. अब एटीएस की टीम व्हाट्सएप चैट और तमाम सबूतों के आधार पर आगे की पूछताछ करेगी.इसके साथ ही सीमा के आईडी कार्ड हाई कमीशन भेजे गए हैं और पता चला है कि सीमा के चाचा पाकिस्तान आर्मी में सूबेदार और सीमा का भाई पाकिस्तानी सैनिक है. सीमा से अभी भारत की सुरक्षा एजेंसी पूछताछ करेंगी. प्रेम कहानी से लेकर भारत में आने तक के सभी पहलुओं पर पूछताछ हो रही है. यूपी पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने कहा कि सीमा एक पाकिस्तानी नागरिक है और उसके भारत आने की कहानी में बहुत सारे पेंच हैं. ऐसे में उससे पूछताछ आवश्यक है, इसलिए देश की सुरक्षा में लगी ऐसी सभी एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी.
No comments :
Post a Comment