Monday, 31 July 2023
आखिर कहां गायब हो गई तीन सालों मे देश की 13लाख से अधिक महिलाएं
प्रतीकात्मक चित्र
भारत में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर उठते सवालों के बीच हाल ही में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) का जो सर्वे आया है वह चौंकाने वाला होने के साथ ही चिंता में डालने वाला भी है।साल दर साल यह सर्वे भारत में होने वाले अपराधों की एक धुंधली सच्चाई पेश करता है और इस बार भी ऐसा ही हुआ है। सर्वे के मुताबिक, 2019 से 2021 के बीच तीन साल में 13.13 लाख नाबालिग लड़कियां और महिलाएं लापता हुई हैं। यह चौंकाने वाली बात है कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के लापता होने के बाद भी उनके खिलाफ होने वाले अन्य अपराधों की संख्या घटी नहीं है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा लड़कियां मध्य प्रदेश से गायब हुई हैं। मध्यप्रदेश में 1,60,180 महिलाएं और 38,234 नाबालिग लड़कियां इस दौरान लापता हुई हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल का नंबर आता है जहां 1,56,905 महिलाएं और 13,033 नाबालिग लड़कियां गायब हुई हैं। इसके बाद नंबर आता है महाराष्ट्र का जहां 1,78,400 महिलाएं और 13,033 नाबालिग लड़कियों के लिए मिसिंग कंप्लेंट लिखवाई गई थी। ओडिशा में 70,222 महिलाएं और 16,649 लड़कियों के गायब होने की खबर आई है। छत्तीसगढ़ में यही आंकड़ा 49,116 महिलाएं और 10,817 लड़कियों का था। वहीं यूनियन टेरिटरी की बात करें, तो सबसे ज्यादा आंकड़े दिल्ली में आए हैं। दिल्ली में 61,054 महिलाएं और 22,919 नाबालिग लड़कियां 2019 से 2021 के बीच मिसिंग रिपोर्ट की गई हैं। जम्मू और कश्मीर में 8,617 महिलाएं और 1,148 लड़कियां गायब हुई हैं। कुल मिलाकर राज्यसभा में मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स द्वारा पेश किए गए आंकड़ों में यह बताया गया कि 10,61,648 महिलाएं 18 साल से ऊपर थीं और 2,51,430 लड़कियां नाबालिग जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment