Wednesday, 17 August 2022
जन्माष्टमी आज मनाएं या कल,क्या कहते हैं जानकार?
रक्षाबंधन की तरह ही इस बार जन्माष्टमी मनाए जाने को लेकर भी मतभेद सामने आ रहे है,आज और कल की उहापोह के बीच हालांकि सरकार द्वारा कल यानि 19 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी घोषित कर दी है लेकिन जनता का एक बड़ा वर्ग इससे सहमत नहीं है।लालमणि निवाड़ रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी आचार्य पंकज काण्डपाल के अनुसार आज दिन भर तो सप्तमी है लेकिन रात्रि 9 बजकर 10 मिनट से अष्टमी शुरू हो जा रही है जो कि कल 19 अगस्त की रात्रि 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगी।अब चूंकि मान्यता के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे का माना जाता है इसी कारण भक्तगण 12 बजे ही पूजा अर्चना के साथ जन्मोत्सव अष्टमी को मनाते हैं इसलिए 12 बजे की अष्टमी आज ही रहेगी,कल 12 बजे नवमी चल रही होगी। पूजा रात्रि 12 बजे होने के चलते उदय व्यपिनी का यहां पर कोई अर्थ नही है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment