Thursday, 18 August 2022
उत्तराखंड के ब्लॉक प्रमुखों को प्रतिमाह मिलेंगे 10 हजार
देहरादून। शासन ने ब्लाक प्रमुखों को स्थलीय निरीक्षण आदि के लिए प्रतिमाह 10 हजार रुपये का डीजल दिए का निर्णय लिया है। इस संबंध में पंचायतीराज निदेशक बंशीधर तिवारी ने आदेश जारी कर दिया है। हाल ही में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से प्रमुख संगठन के द्वारा मुलाकात में कई मांगें मंत्री के समक्ष रखी गई थीं। जिसमें से एक मांग यह भी थी कि प्रमुखों के वाहन के लिए पेट्रोल या डीजल की व्यवस्था की जाए। इस पर पंचायतीराज मंत्री ने सचिव पंचायतीराज व निदेशक पंचायतीराज को आदेशित किया गया कि शीघ्र उचित करवाई की जाए। आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी प्रमुखगणों को अब वाहन में तेल के लिए प्रतिमाह 10000 रुपये मिलेंगे
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment