Sunday, 14 August 2022
पहाड़ी दरकने से हल्द्वानी-अल्मोड़ा मार्ग बंद
हल्द्वानी- अल्मोड़ा मार्ग में आज क्वारब से चोपड़ा के बीच अचानक पहाड़ दरकने से भारी मलबे के साथ विशाल बोल्डर सड़क मार्ग पर गिर गये । जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलने पर क्वारब चौकी इंचार्ज बालकृष्ण आर्य व गोविंदी टम्टा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संभावित दुर्घटना की आशंका को देखते हुए इस मार्ग पर यातायात रूकवा दिया गया है। जिसके चलते एक तरफ खैरना व दूसरी तरफ अल्मोड़ा की ओर से आने वाले यात्री वाहनों की लंबी कतारें काफी दूर तक लग गई हैं। इधर एनएच व निर्माण कंपनी के पीएम अरविंद गुप्ता, तय्यब खान सहित तमाम अधिकारी मौके पर ही जुटे हुए हैं।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment