Tuesday, 16 August 2022
विशिष्ट छात्रों व नागरिकों को डायनेस्टी ने दिया सम्मान
डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म खटीमा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक राठौर कमांडिंग ऑफिसर एनसीसी पंतनगर, विधायक खटीमा भुवन चंद्र कापड़ी,बसंती देवी, हरीश भट्ट गायत्री भट्ट, नवीन कापड़ी, सुदर्शन वर्मा, बी. एस. मेहता, हेमा परिहार, कुंदन मनौला, श्भावना मनौला, चन्द्र दत्त पाठक,शैरी सिंगर, दीपक सिंह व विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र - छात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की उपस्थित अभिभावकों द्वारा सराहना की गई। साथ ही वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों युवराज सिंह रौतेला व सपना मौरा को विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा ₹11000 का चेक प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आर्थिक अभाव में किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा नहीं रुकती है, यदि विद्यार्थी में हुनर है तो वह अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर ही लेते हैं। आजादी की इस पावन बेला की सभी देशवासियों को बधाइयां देते हुए उन्होंने कहा कि देश के विकास में योगदान देना और देश को सशक्त बनाना भी देशभक्ति है। इसलिए देश के सभी नागरिकों को देश की रक्षा, स्वाभिमान एवं विकास के लिए काम करना चाहिए। देश की प्रगति एवं विकास पर हमारा विकास टिका हुआ है। साथ ही उन्होंने समस्त विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास करते रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के एनसीसी कैडेटों द्वारा उपस्थित समस्त मुख्य अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू भट्ट, डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, उप प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन, सुरेश ओली, भरत बिष्ट, मनीष ठाकुर, विक्रम नाथ, सुरेंद्र रावत, गोविंद सिंह, नरसिंह कुंवर, दया किशन नैलवाल, दया किशन पंत, विजय रावत, कमल इकराल, राहुल कुमार, चामू दानू, रेनू उपाध्याय, उषा चौसाली, गीता पाण्डेय, प्रभा जोशी, नीतू चंद, कल्पना चंद,के साथ-साथ समस्त अध्यापक- अध्यापिकाओं ने समस्त देशवासियों विद्यार्थियों व अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

No comments :
Post a Comment