Thursday, 18 August 2022
महाराष्ट्र के समुद्र तट पर मिली ए के 47 लदी वोट,पुलिस कर रही है जांच
मुंबई :
महाराष्ट्र के हरी हरेश्वर समुद्री तट पर एक विदेशी नाव के बहकर आने की खबर है. खास बात यह है कि महाराष्ट्र के रायगढ़ तट से मिले इस संदिग्ध नाव में तीन एके-47 राइफल और गोलियां थी. लेकिन इस जहाज में कोई शख्स सवार नहीं था. कुछ स्थानीय लोगों ने मुंबई से 190 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित श्रीवर्धन क्षेत्र में नाव को देखा और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया.पुलिस सूत्रों के मुताबिक नाव ओमान की है जो वहां निजी सिक्युरिटी में इस्तेमाल होती थी. समुद्री हादसे के बाद बहते हुए यह नाव महाराष्ट्र के समुद्र में आ गई है.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment