Tuesday, 18 October 2022
सावधान रहें, फिर पैर पसार रहा है कोरोना
नई दिल्ली : ओमिक्रोन के सब वेरियंट BF.7 की भारत मे भी मिलने की पुष्टि के बाद आशंका है कि कोविड के केस फिर से बढ़ सकते हैं. इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस वायरस के सब वेरियंट के खतरे को लेकर आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में दिवाली से पहले कोरोना को लेकर जरूरी एहतियात और सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया.
बता दें कि भारत में एक अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रोन सब वेरियंट BF.7 का पता चला है. BF.7 वेरियंट पहले चीन में पाया गया था और अब यह संयुक्त राज्य अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम में पहुंच गया है. सब-वेरिएंट पहले मामले का गुजरात में पता चला था, जिसकी पुष्टि गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने की थी और इसे 'ओमाइक्रोन स्पॉन' के रूप में वर्णित किया गया था.सब वेरियंट BF.7 को लेकर चिंता है क्योंकि यह पिछले संक्रमणों और टीकों से प्रतिरक्षा को पार कर सकता है.
पू
रे चीन में मामले BF.7 वैरिएंट से शुरू हुए हैं. वास्तव में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अत्यधिक संक्रामक BF.7 COVID सबवेरिएंट के खिलाफ चेतावनी दी थी. इसने सबवेरिएंट के एक नए प्रमुख संस्करण बनने की भी उम्मीद की है.
No comments :
Post a Comment