Sunday, 16 October 2022
टी 20 विश्वकप में बड़ा उलटफेर, एशिया कप चैंपियन श्रीलंका को नामीबिया ने बड़े अंतर से हराया
टी 20 विश्व कप के लीग मैच में बड़ा उल्टफेर् करते हुए नामीबिया ने एशिया कप विजेता श्रीलंका को 55 रनो के बड़े अंतर से हरा दिया, 163 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम केवल 108 रन ही बना सकी. इस तरह से नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हराकर टू्र्नामेंट का धमाकेदार आगाज कर दिया है. श्रीलंका के खिलाफ नामीबिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बनाए. नामीबिया की ओर से जे जे स्मिट और जान फ्राइलिंक ने कमाल की पारी खेली जिसके दम पर टीम 162 रन 20 ओवर में बना पाने में सफल रहे. जे जे स्मिट ने 16 गंद पर 31 रन बनाए तो जान फ्राइलिंक ने 28 गेंद पर 44 रन की पारी खेली. श्रीलंका को 164 रन का टारगेट मिला है. श्रीलंका की ओर से प्रमोद मदुशनी ने 2 विकेट लिए तो वहीं चमीरा, महेश थेक्षाना के खाते में 1-1 विकेट आया. इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. बता दें कि सुपर 12 में पहुंचने के लिए श्रीलंका को क्वालीफाइंग मुकाबले के अपने मैच जीतने होंगे. क्वालीफाइंग राउंड से 4 टीमें सुपर 12 के लिए क्वालीफाई करेगी
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment