Monday, 10 October 2022
आफत की बारिस ने यहाँ लील ली जिंदगी
आफत बन कर बरस रही बारिस ने प्रदेश में बुरा हाल कर रखा है, किसानों की पकी हुई फसल चौपट हो चुकी है,कई सड़के बंद हैं तो अनेक स्थानों पर भूस्खलन से लोगो को नुक्सान हुआ हैअल्मोड़ा जिले के सल्ट के पीपना गांव में लक्ष्मण सिंह ( 55 वर्ष) के मकान के पिछले हिस्से में मध्यरात्रि बाद पहाड़ी दरक गई।जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसे के समय लक्ष्मण सिंह की पत्नी और पुत्र दूसरे मकान में सोने चले गए थे। इससे उनकी जान तो बच गई मगर आफत की बारिस ने महिला का सुहाग व पुत्र के सिर से पिता का साया छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे में दबे शव को निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment