Sunday, 17 July 2022
ऋषभ पंत का एक और धमाल,भारत ने एकदिवसीय सीरीज में इंग्लैंड को हराया
ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर में खेले गए तीसरे और श्रंखला के अंतिम एकदिवसीय मैच में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज 2-1से जीत ली,इंग्लैंड द्वारा जीत के लिये दिए गए 260 रनों के लक्ष्य को भारत ने ऋषभ पंत के धमाकेदार नाबाद 125 रनों की बदौलत 5 विकेट रहते 42वे ओवर में ही हासिल कर लिया,एक समय भारत की टीम 72 रनों पर 4 महत्वपूर्ण विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस चुकी थी लेकिन यहाँ से पंत और हार्दिक पांड्या(71)की 133 रनों की साझेदारी की बदौलत भारत ने लक्ष्य 5 विकेट शेष रहते हसिल कर लिया,हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए4 विकेट भी चटकाए।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment