Sunday, 31 July 2022
ललरीनूनगा ने 300 किलो वजन उठाकर भारत को दिलाया दूसरा स्वर्ण
बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ खेलों के आज तीसरे दिन भारत को 67 किग्रा ग्राम भार वर्ग में वेटलिफ्टर ललरिनुनगा जेरेमी ने एक और स्वर्ण पदक दिला दिया है. यह अभी तक भारत का प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण और कुल मिलाकर पांचवां पदक है. जेरेमी ने खेलों में रिकॉर्ड वजन के साथ सोने पर कब्जा जमाया. उन्होंने स्नैच वर्ग में 140 और क्लींड एंड जर्क में 160 किग्रा भार को मिलाकर कुल 300 किलो वजन उठाया. दूसरे नंबर पर इकालने वैपावा नेवो रहे, जिन्होंने खेलों के इतिहास में रिकॉर्ड 292 किग्रा वजन के साथ रजत पदक पर कब्जा किया, तो नाइजीरिया के उमोआफिया एडिडियांग जोसेफ ने 290 किग्रा भारत के साथ कांस्य पदक जीता.इससे पहले मीराबाई चानू भारत को स्वर्ण दिला चुकी हैं।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment