Thursday, 30 June 2022
भूस्खलन की चपेट में आया टेरिटोरियल आर्मी कैम्प ,कई हताहत
देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में लगातार भारी बारिश की वजह से बुधवार रात भूस्खलन की चपेट में आने से आम लोगों के साथ टेरिटोरियल आर्मी के कई जवान इसकी चपेट में आ गए। यह घटना तुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुई है। अब तक सात लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि 45 से अधिक लोग मलबे में दबे हैं। रेलवे के अनुसार अब तक 19 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। वहीं बड़े पैमाने पर मलबे गिरने के कारण इजेई नदी अवरुद्ध हो गई है, जिससे एक जलाशय बन गया है जो निचले इलाकों को जलमग्न कर सकता है।बताते चलें कि मणिपुर में बीते कुछ दिन से भारी बारिश हो रही है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment