Thursday, 30 June 2022
उपभोक्ताओं को राहत!नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें
*उत्तराखंड में बिजली की दरों में बढ़ोतरी नहीं होगी*
देहरादून - उत्तराखंड में बिजली की दरें बढ़ाने के ऊर्जा निगम के प्रयासों पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने पानी फेर दिया।
निगम ने बिजली दरों में साढ़े 12 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव भेजा था।
ऊर्जा निगम ने बिजली दर बढ़ाने के लिए आयोग में पुनर्विचार याचिका दायर की थी।
निगम ने बिजली संकट का हवाला देते हुए 12.50 प्रतिशत बिजली के रेट बढ़ाने की मांग की थी। आयोग ने पुनर्विचार याचिका स्वीकार करने से पहले जनसुनवाई की।
उपभोक्ताओं ने ऊर्जा निगम की इस मांग को पूरी तरह गैरजरूरी और उपभोक्ताओं पर भार बढ़ाने वाला बताया। घरेलू, व्यवसायिक, उद्योग जगत ने बिजली के रेट में किसी भी तरह की बढ़ोतरी न किए जाने की मांग की थी।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment