Saturday, 21 May 2022
छाता रोक पायेगा सूरज को,या कुर्सी का होगा खेल?:खटीमा व्यापार मंडल चुनाव
खटीमा
व्यापार मंडल चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है प्रत्याशियों के दिल की धड़कने भी तेज होती जा रहीं है।इस बार अध्यक्ष पद पर बहुत दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है लगातार दो दशक से व्यापार मंडल पर एकछत्र राज कर रहे और उगता सूरज चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरे अरुण सक्सेना को इस बार दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है छाता चुनाव चिन्ह के साथ ताल ठोक रहे व्यवसाई व सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर अग्रवाल उन्हें मजबूत चुनौती देते हुए दिख रहे हैं तो मुस्लिम समुदाय में लोकप्रिय कुर्सी चुनाव चिन्ह के साथ लड़ रहे नासिर खान भी मुक़ाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।अरुण जहां व्यपारियो का साथ देने के लिए दिन रात हर समय हर जगह उपलब्धता के लिए जाने जाते हैं तो गौरी सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों की अगुवाई करने के चलते लोकप्रिय हैं।वहीं नासिर खान भी अल्पसंख्यक वर्ग के बीच मे अच्छा खासा प्रभाव रखते हैं।ऐसे में अरुण के सूरज की गर्मी को गौरी का छाता रोक पाने में कितना कामयाब होता है,या नासिर की कुर्सी उलटफेर करने में कितना कामयाब हो पाती है ये देखना दिलचस्प होगा।अन्य पदों पर चर्चा अगले आलेख में-------
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment