Tuesday, 4 July 2017
डिबेट में भी छाया जी एस टी
इन दिनों हर तरफ जी एस टी की ही चर्चा है खटीमा के अल्कैमिस्ट काॅलेज आॅफ एजुकेशन में जीएसटी को लेकर बीबीए पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार को जीएसटी को लेकर आयोजित इस वाद-विवाद प्रतियोगिता का शुभारम्भ वीरेन्द्र रावत व दिव्या रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में प्रिंसी गोयल ने जीएसटी के फायदे व नुकसान की जानकारी दी। विनोद सिंह ने बीबीए के छात्र-छात्राओं को कम्नियूकेशन स्कैल के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अकुंर मित्तल ने छात्र-छात्राओं को बीबीए पाठ्यक्रम से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान सुमित चंद, मनोज सौन, डीएस रावत आदि मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

No comments :
Post a Comment